फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमिका के हत्यारोपी कंपाउंडर को भेजा जेल, हत्या के बाद कार्टन में रखकर फेंकी थी लाश

Sat, 25 Apr 2020 12:45 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Apr 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
boyfriend sent to jail for murder of girlfriend in agra
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
आगरा के शाहगंज क्षेत्र निवासी किरन की हत्या के मामले में आरोपी कंपाउंडर आनंद उर्फ अतुल को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतका की बैंक पासबुक और आधार कार्ड बरामद कर लिया। हत्या में प्रयुक्त रस्सी कार्टन में बांधी गई थी। वो पहले ही बरामद हो गई।
boyfriend sent to jail for murder of girlfriend in agra
कार्टन में मिली युवती की लाश - फोटो : अमर उजाला
बुधवार रात गजानन नगर में एक कार्टन में महिला का शव मिला था। उसके हाथ पर किरन लिखा हुआ था। बृहस्पतिवार को मृतका की शनाख्त शाहगंज के प्रकाश नगर निवासी किरन (30) पुत्री राम सिंह के रूप में हुई। पुलिस की पड़ताल में पता चला था कि किरन के प्रेम संबंध गढ़ी भदौरिया स्थित एक नेत्रालय में कंपाउंडर फिरोजाबाद के गौतम नगर निवासी आनंद उर्फ अतुल से थे।  
boyfriend sent to jail for murder of girlfriend in agra
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आनंद पहले से शादीशुदा था। किरन शादी करना चाहती थी, लेकिन आनंद इंकार कर रहा था। उसने हत्या करके लाश को फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि किरन उससे चिकित्सालय में मिलने आई थी। तभी विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
boyfriend sent to jail for murder of girlfriend in agra
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उसने किरन को धक्का दे दिया। किरन गिर गई, उसके सिर में चोट लगने से वो बेहोश हो गई। इस पर आनंद ने किरन का प्लास्टिक की रस्सी से गला दबा दिया। किरन की मौत के बाद लेंस के कार्टन में शव रख लिया। किरन के पैर दुपट्टे से बांध दिए। कार्टन को रस्सी से बांध दिया। मोबाइल भी रख दिया था। बाइक से उसे गजानन नगर ले गया। 
विज्ञापन
boyfriend sent to jail for murder of girlfriend in agra
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
किरन के चिकित्सालय पर आने से लेकर लाश को फेंकने लेकर जाने से लेकर का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में कैद हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर किरन की बैंक पासबुक और आधार कार्ड बरामद कर लिया। हालांकि मृतका का मोबाइल नहीं मिला है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed