फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: 'पहले गर्भवती को धक्का दिया, फिर मारी लात, कप्तान साहब, यह मौत नहीं हत्या है'; अंजलि की मौत में नया मोड़

Wed, 16 Sep 2026 02:26 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 16 Sep 2026 02:26 PM IST
सार

अंजलि की मौत मामले में पति ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पहले गर्भवती पत्नी को धक्का दिया इसके बाद लात मारी। दोषी पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी करने की मांग की। शिकोहाबाद के लभौआ गांव में चोरी के शक में पुलिस द्वारा रविवार रात पति गौरव को हिरासत में लिए जाने के सदमे से उसकी गर्भवती पत्नी अंजली (28) की तबीयत बिगड़ गई। सोमवार सुबह प्रसव के बाद निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Firozabad Pregnant woman anjli death case First pushed pregnant woman then kicked her Captain new twist
Firozabad Pregnant woman anjli - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के गांव मोहम्मदपुर लभौआ में रविवार आधी रात पति गौरव कुमार को उठाने और सोमवार सुबह प्रसव के बाद पत्नी अंजलि की मौत के मामले में मंगलवार को भी शिकोहाबाद थाने में तीन घंटे तक हंगामा हुआ।


आरोप है कि अनुसूचित जाति की अंजलि की मौत पुलिसकर्मियों की ओर से धक्का देने, लात मारने और अभद्रता करने से हुई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि 6 पुलिसकर्मियों का निलंबन काफी नहीं है। मौत के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर हत्या की प्राथमिकी क्यों न दर्ज की जाए?
Firozabad Pregnant woman anjli death case First pushed pregnant woman then kicked her Captain new twist
पीड़ित पति गौरव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतका अंजलि के पति गौरव कुमार की ओर से दी गई तहरीर मंगलवार को सामने आई। तहरीर में गौरव ने आरोप लगाया है कि उसके घर पर रात लगभग 11:30 बजे एसआई धर्मपाल 10-12 पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। कुछ सिपाही सादी वर्दी में भी थे। उनके पास न तो सर्च वारंट था और न ही वह किसी प्राथमिकी में नामजद थे। 

 
Firozabad Pregnant woman anjli death case First pushed pregnant woman then kicked her Captain new twist
अंजलि की मौत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिसकर्मी घर में घुस आए और महिलाओं से गाली-गलौज व धक्का-मुक्की करने लगे। दरोगा धर्मपाल ने आपा खोते हुए गर्भवती पत्नी अंजलि से धक्का मुक्की की और उसके पेट में लात मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर गई। पेट में तेज दर्द होने के साथ ब्लीडिंग होने लगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Firozabad Pregnant woman anjli death case First pushed pregnant woman then kicked her Captain new twist
अंजलि की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन अंजलि को तत्काल शिकोहाबाद संयुक्त चिकित्सालय ले गए, जहां सोमवार सुबह उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई और उनका नवजात बच्चा जिंदगी की जंग लड़ रहा है। वह आगरा के एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर है।
 
विज्ञापन
Firozabad Pregnant woman anjli death case First pushed pregnant woman then kicked her Captain new twist
Anjali Death case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यह आरोप भी है कि सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने लापरवाही करते हुए उनकी मृतक पत्नी को जानबूझकर रेफर कर दिया। उधर, पुलिस गौरव कुमार और गांव के ही अजेंद्र सागर को जबरन थाने ले गई।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed