फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिरोजाबाद: नहीं थम रहा मासूमों की मौत का सिलसिला, डेंगू-बुखार से पांच और बच्चों ने तोड़ा दम

Sat, 18 Sep 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Firozabad Dengue Viral Fever News: five children death of Fever in Firozabad
फिरोजाबाद: बीमार भाई को पीठ पर लादकर लेकर आया बालक - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद जिले में डेंगू और वायरल फीवर से मासूम बच्चों की मौत होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को पांच बच्चों ने दम तोड़ दिया। अब कुल मृतकों की संख्या 177 हो गई है। अस्पतालों में अभी भी कई बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। आगरा, मेरठ, लखनऊ और कानपुर मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीमें जिले में डेरा डाले हुए हैं। फिर भी हालात सुधर नहीं रहे हैं। लगातार बच्चों की मौत होने से लोगों में दहशत है। 



बघेल कॉलोनी निवासी अभय (7वर्ष) पुत्र विपिन कुमार ने सौ शैय्या अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसे गुरुवार को बुखार आने पर भर्ती कराया था। करबला निवासी शगुन (13) पुत्री पप्पू और मालवीय नगर गली नंबर छह निवासी कृष्णा (5 वर्ष) वर्ष पुत्र मनसुख की मौत हुई है। कश्मीरी गेट निवासी अनमता ( 7 वर्ष) पुत्री परवेश, भरत नगर झलकारी नगर निवासी इशिका बघेल (12 वर्ष) पुत्री राजकुमार बघेल की भी मौत हो गई। 

Firozabad Dengue Viral Fever News: five children death of Fever in Firozabad
ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित सौ शैय्या अस्पताल में 24 घंटे में जांच में 136 मरीजों के डेंगू की पुष्टि हुई है। पूरे दिन हुई बारिश के बावजूद शुक्रवार को मरीजों की संख्या में और इजाफा हो गया। नई बिल्डिंग और सौ शैय्या अस्पताल में 490 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। ओपीडी में मेडिकल कॉलेज की ओर से 10 डॉक्टर लगाए गए हैं। दवा के दो और रक्त जांच सैंपल एकत्रित करने के लिए चार काउंटर लगाए गए हैं।  

Firozabad Dengue Viral Fever News: five children death of Fever in Firozabad
बारिश में भींगते हुए पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

सौ शैय्या अस्पताल में करीब 340 और नवनिर्मित बिल्डिंग में 150 बाल रोगी भर्ती हैं। शुक्रवार को ओपीडी में मरीज और तीमारदारों की भीड़ रही। बच्चे को बुखार से तपता देखकर परिजन बारिश में भींगते हुए अस्पताल पहुंचे। बारिश रुकते ही मरीजों की भीड़ लग गई। गंभीर मरीजों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। अन्य शेष मरीजों को दवा देकर ही वापस भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Firozabad Dengue Viral Fever News: five children death of Fever in Firozabad
सौ शैय्या अस्पताल फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
चिकित्सकों के मुताबिक मौसम परिवर्तन से बीमारियों का खतरा और बढ़ गया है। चिकित्सकों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। राजकीय मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने कहा कि सौ शैय्या अस्पताल में 450 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। नया वार्ड खुलवा दिया है, इसलिए बच्चों को भर्ती करने के लिए पर्याप्त जगह है। 
विज्ञापन
Firozabad Dengue Viral Fever News: five children death of Fever in Firozabad
सौ शैय्या अस्पताल में विशेषज्ञों की टीम - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर कानपुर और आगरा मेडिकल कॉलेज से विशेषज्ञ चिकित्सक की टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची। उन्होंने सौ शैय्या अस्पताल और वयस्क वार्ड में भी भर्ती मरीजों को दिए जा रहे इलाज को देखा। मरीजों के डाटा और किस क्षेत्र से मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं सहित अन्य जानकारियां जुटाईं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed