फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृंदावन: पुष्करणी सरोवर में भगवान रंगनाथ ने किया नौका विहार, वामन अवतार में दिए भक्तों को दर्शन

Fri, 17 Sep 2021 08:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Sep 2021 08:52 PM IST
विज्ञापन
bhagwan ranganath boating in shri rangnath temple vrindavan in mathura
नौका में विराजमान हुए भगवान रंगनाथ - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के वृंदावन में दक्षिण भारतीय शैली के रंगनाथ मंदिर में आयोजित होने वाले उत्सवों की श्रृंखला में शुक्रवार को नौका विहार का आयोजन हुआ। तीन दिवसीय इस उत्सव में भगवान रंगनाथ-माता गोदा को नौका विहार कराया गया। इस भव्य आयोजन में भगवान रंगनाथ और माता गोदा को फूलों से सुसज्जित नौका में विराजमान कराया गया। इसके बाद पुष्करणी सरोवर में नौका विहार कराया गया। इन दिव्य क्षणों के साक्षी बनने के लिए रंगनाथ मंदिर पहुंचे भक्तों ने भगवान गोदारंगमन्नार के जयकारे लगाए। इस मौके पर रंगनाथ मंदिर के रघुनाथ स्वामी, अनघा श्री निवासन, चर्चिता, रंगा स्वामी, चौवी स्वामी, तिरुपति, शरद शर्मा, कन्हिया, आनंद राव आदि मौजूद रहे।

bhagwan ranganath boating in shri rangnath temple vrindavan in mathura
डोले में विराजमान भगवान रंगनाथ - फोटो : अमर उजाला

रंगनाथ मंदिर के सेवायतों के अनुसार द्वापर युग में भगवान कृष्ण ने राधारानी के साथ नौका विहार किया था। तभी से मंदिरों में भगवान को नौका विहार कराने की परंपरा चली आ रही है। शुक्रवार को रंगनाथ मंदिर में हुए इस आयोजन में भगवान गोदारंगमन्नार ने पुष्करणी सरोवर में नौका विहार किया। 

bhagwan ranganath boating in shri rangnath temple vrindavan in mathura
डोले में विराजमान भगवान रंगनाथ - फोटो : अमर उजाला

भगवान की नौका विहार सवारी ने पुष्करणी के पांच चक्कर लगाए। नौका विहार से पूर्व भगवान रंगनाथ और माता गोदा की सवारी स्वर्ण पालकी में विराजमान होकर निज मंदिर से निकलकर परिक्रमा करते हुए बारहद्वारी के समक्ष पहुंची। जहां मंदिर के महंत स्वामी गोवर्द्धन रंगाचार्य महाराज और सेवायतों ने भगवान की आरती की।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhagwan ranganath boating in shri rangnath temple vrindavan in mathura
नौका में विराजमान हुए भगवान रंगनाथ - फोटो : अमर उजाला
नौका विहार से पूर्व रंगनाथ मंदिर के कर्मचारियों ने नौका को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया। शाम को जैसे ही सात बजे भगवान रंगनाथ नौका में विराजमान हुए तो पूरा पुष्करणी सरोवर ध्वज और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हो उठा। भगवान गोदारंगमन्नार के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। 
विज्ञापन
bhagwan ranganath boating in shri rangnath temple vrindavan in mathura
प्रेम सरोवर में राधा-कृष्ण ने किया नौका विहार - फोटो : अमर उजाला
बूढ़ी लीला महोत्सव के कार्यक्रमों के चलते बरसाना के गाजीपुर स्थित प्रेम सरोवर में शुक्रवार को राधा-कृष्ण की प्राचीन जल विहार लीला का आयोजन किया गया। जल विहार लीला को देखकर श्रद्धालु आनंद से भाव विभोर हो उठे। इस दौरान राधा-कृष्ण के जयघोष से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो उठा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed