{"_id":"66e8febb74425505050900a2","slug":"firozabad-blast-news-sound-of-explosion-was-heard-up-to-15-km-shutters-of-a-dozen-shops-got-crooked-2024-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में ब्लास्ट में 5 की मौत: सड़क पर पड़े ईंट के टुकड़े दे रहे थे भयावहता की गवाही, दुकानों के शटर भी मुड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में ब्लास्ट में 5 की मौत: सड़क पर पड़े ईंट के टुकड़े दे रहे थे भयावहता की गवाही, दुकानों के शटर भी मुड़े
Tue, 17 Sep 2024 09:33 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 17 Sep 2024 09:33 AM IST
विज्ञापन
Firozabad Blast
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के नौशहरा स्थित एक मकान में रखे पटाखों में अचानक आग लगने से तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ। जिसमें महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास के 12 मकान ढह गए। जबकि कई मकानों की खिड़की-दरवाजे टूट गए, देर रात तक मलबे में दबे लोगों को जेसीबी से तलाशा जा रहा था।
firozabad blast
- फोटो : अमर उजाला
पटाखे के गोदाम में हुए धमाके की आवाज से लोग सहमे हुए थे। गोदाम में हुए धमाके से लिंटर में लगे गार्डर कई घरों में जाकर गिरे। वहीं, दो किलोमीटर तक पत्थर और ईंट के टुकड़े सड़क पर पड़े गवाही दे रहे थे कि धमाका कितना तेज था। रात भर लोग डर की वजह से घरों में नहीं सो पाए।
firozabad blast
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार रात में पटाखे के गोदाम में हुए धमाके की खबर सुनकर दूर-दूर से लोग घटना स्थल पर दौड़ पड़े, नौशहरा निवासी इरशाद ने बताया कि सभी लोग घर पर लेटे हुए थे कि तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ, धमाके से घर में लगी टीवी, खिड़कियां, दरवाजे तक उखड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
firozabad blast
- फोटो : अमर उजाला
धमाके के बाद लोग घरों से निकलर बाहर की तरफ दौड़ पड़े। सैकड़ों की तादाद में लोग सड़क पर अपने परिवार के साथ डर के साए में इधर-उधर जान बचाने के लिए दौड़ते दिखाई दिए। एसएसपी, डीएम, एसडीएम, सीओ सहित जिले के तमाम अधिकारी रात भर घटना स्थल पर डटे रहे। वहीं देर रात आगरा से एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुचीं और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
firozabad blast
- फोटो : अमर उजाला
कई वर्षों से पुलिस की नाक के नीचे चल रहा पटाखे का कारोबार
कई वर्षों से नौशहरा में पटाखो का कारोबार किया जा रहा है कोई घर में तो कोई नौशहरा से कुछ किलोमीटर दूर कारोबार कर रहा है, लेकिन आठ साल पहले हुए धमाके में चार लोगों की मौत होने के बाद भी पुलिस पटाखों के अवैध कारोबार को बंद नहीं करा पाई।
कई वर्षों से नौशहरा में पटाखो का कारोबार किया जा रहा है कोई घर में तो कोई नौशहरा से कुछ किलोमीटर दूर कारोबार कर रहा है, लेकिन आठ साल पहले हुए धमाके में चार लोगों की मौत होने के बाद भी पुलिस पटाखों के अवैध कारोबार को बंद नहीं करा पाई।