कासगंज से चलकर फर्रुखाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गई। घटना रविवार रात करीब 11:45 बजे हरसिंहपुर गोवा हॉल्ट के समीप हुई। चलती ट्रेन के डिब्बे में आग लगने से ट्रेन में अफरातफरी मच गई। गार्ड को जानकारी होने पर ट्रेन को हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास रोक दिया गया। जिसे डब्बे में आग लगी थी, उसे आनन-फानन में ट्रेन से अलग किया गया है। बताया जाता है कि डब्बे में कुछ यात्री भी सवार थे। आग लगते ही यात्री कूदने लगे, जिससे कुछ यात्री चोटिल हो गए।
'बर्निंग ट्रेन' बनकर दौड़ी फर्रुखाबाद पैसेंजर: आधी रात को एक बोगी में लगी आग, चलती ट्रेन से कूदे यात्री
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन