फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना की जंग के सिपाही, बेखौफ निभा रहे चिकित्सक का फर्ज, हौसले को सलाम

Wed, 18 Mar 2020 02:47 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 18 Mar 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
Fight With Corona Virus Doctors Duty Sn Medical College
एसएन मेडिकल कॉलेज, चिकित्सकों की टीम - फोटो : अमर उजाला
सफेद कोट पहने डॉक्टरों को यूं ही धरती का भगवान नहीं मानते, जहां कोरोना वायरस से देश-दुनिया में हाहाकार की स्थिति है, ऐसे में यह दिन-रात इससे जंग में लगे हुए हैं। तकनीकी टीम और नर्सिंग स्टाफ भी इनके मजबूत हाथ बना हुआ है। परिजन चिंतित जरूर हैं, लेकिन वह भी चिकित्सकीय फर्ज को नमन करते हुए हौसला बढ़ा रहे हैं। 

 
Fight With Corona Virus Doctors Duty Sn Medical College
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग, जिला अस्पताल, एसएन मेडिकल कॉलेज का चिकित्सकीय स्टाफ कोरोना वायरस से जंग में लगा हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा खतरा मरीजों के इलाज और सैंपलिंग में लगे स्टाफ का है। यह 12-16 घंटे तक लगातार कार्य कर रहे हैं। खाने-पीने तक की फुरसत नहीं हैं। हाल यह है कि नमूने लेने में लगी टीम अपने परिजनों के फोन तक रिसीव नहीं कर पा रही।
Fight With Corona Virus Doctors Duty Sn Medical College
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र चाहर का कहना है कि जूनियर डॉक्टराें की टीम मुस्तैद है। यह सभी अपने
सीनियराें के निर्देशन में कोरोना वायरस से मुकाबला कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fight With Corona Virus Doctors Duty Sn Medical College
मेडिसिन विभाग - फोटो : अमर उजाला
तीन चरणों में चल रहा कार्य- पहला: मेडिसिन विभाग की टीम नमूना देने आने वाले लोगों की करती है स्क्रीनिंग। दूसरा: माइक्रोबायलॉजी विभाग की टीम कोरोना वायरस की आशंका पर लेती है नमूने। तीसरा: चतुर्थ श्रेणी कर्मी दिन में तीन बार आइसोलेशन वार्ड का क्लीनिकल वॉश करते हैं।  
विज्ञापन
Fight With Corona Virus Doctors Duty Sn Medical College
एसएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
कार्य की अधिक व्यस्तता से थकान भी है, लेकिन जब हम कहते हैं कि घबराओ नहीं सब ठीक है। इतने भर से सामने वाले की मुस्कराहट देख सब भूल जाते हैं। -डॉ. संजीव चौधरी, माइक्रोबायलॉजिस्ट 

डॉक्टरी का मतलब ही मरीज सेवा है। कोरोना वायरस जैसी महामारी से निपटने के लिए पूरे मन से लगे हुए हैं। परिजनों का चिंतित होना लाजिमी है।  
-डॉ. नेहा के.मणि, माइक्रोबायलॉजिस्ट

डॉक्टरी में अपने मरीज की सबसे पहले चिंता करने का भी सबक सिखाया जाता है। नमूने-इलाज ही नहीं उनकी काउंसलिंग भी कर रहे हैं। -डॉ. वकील अहमद, फिजीशियन

परिजन चिंतित रहते हैं, कई बार फोन पर भी बात नहीं हो पाती है। लेकिन वह अपनी देखभाल और डॉक्टरी का फर्ज निभाने को प्रेरित करते हैं।  
-डॉ. अजय मौर्या, फिजीशियन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed