फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कृषि कानूनः विरोध में उतरे किसानों का सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन, प्रशासन में मची खलबली

Fri, 02 Oct 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 02 Oct 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Farmer Bill 2020: Protest In Firozabad Farmers Block Etah Tundla Road
कृषि कानून के विरोध में किसानों ने किया टूंडला-एटा रोड जाम - फोटो : अमर उजाला
हाथरस माइनर में पानी और किसान बिल में संशोधन की मांग को लेकर गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन भानु ने अनिश्चितकालीन आंदोलन करते हुए टूंडला-एटा मार्ग को जाम कर दिया। हालत ये रहा कि सुबह से लेकर शाम तक एटा रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। 
Farmer Bill 2020: Protest In Firozabad Farmers Block Etah Tundla Road
प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
किसानों के आंदोलन को देखते हुए सर्किल के सभी थानों की फोर्स के अलावा पीएसी को बुलाना पड़ा। लिखित में मांगों को माने जाने की बात को लेकर अधिकारियों और यूनियन के पदाधिकारियों के बीच खींचतान बनी रही।
 
Farmer Bill 2020: Protest In Firozabad Farmers Block Etah Tundla Road
प्रदर्शन के दौरान किसान यूनियन के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन भानु ने पूर्व में ही हाथरस माइनर में पानी छोड़े जाने और किसान बिल संशोधन किए जाने को लेकर आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। तय समय तक हाथरस माइनर में पानी नहीं छोड़ा गया, जिससे किसानों का आक्रोश बढ़ता गया और गुरुवार सुबह 11 बजे भाकियू भानु के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारियों के साथ किसान रजावली पर एकत्र हो गए। किसानों ने वहां से नगला बीच स्थित माइनर की ओर रवाना हो गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Farmer Bill 2020: Protest In Firozabad Farmers Block Etah Tundla Road
किसानों से बातचीत करते पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
टूंडला-एटा रोड को जाम करते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, सीओ देवेंद्र कुमार, तहसीलदार डॉ. गजेंद्र पाल सिंह ने आंदोलन को समाप्त करने के लिए भानु के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह से कई बार वार्ता की लेकिन बात नहीं बनी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब तक माइनर में पानी नहीं आएगा उनका आंदोलन जारी रहेगा। 
 
विज्ञापन
Farmer Bill 2020: Protest In Firozabad Farmers Block Etah Tundla Road
किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर तैनात पुलिस-पीएसी - फोटो : अमर उजाला
योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि किसान बिल में संशोधन किया जाए। देर शाम अधिकारियों और भानु के पदाधिकारियों बीच वार्ता में पानी की मांग पूरी करने के लिए आठ दिन का समय दिया गया और धरना समाप्त किया गया। इस दौरान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष ठा. योगेश प्रताप सिंह, प्रदेश महासचिव सुनील सिंह, प्रदेश सचिव सुरेश भाटिया, ओमवीर यादव, राष्ट्रीय सचिव जीतू सोलंकी, संगठन मंत्री अजय राठौर आदि मौजूद रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed