समाजवादी पार्टी का 10वां राष्ट्रीय अधिवेशन अखिलेश की यादव की पार्टी में दोबारा ताजपोशी के साथ समाप्त हो गया। इस अधिवेशन के बाद समाजवादी पार्टी में अखिलेश युग का औपचारिक आगाज माना जा रहा है। अखिलेश की ताजपोशी के अलावा और भी कुछ बातें हैं जो इस अधिवेशन को खास बनाती हैं, आइए हम बताते हैं...
2 of 8
समाजवादी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन पहली बार मुलायम सिंह यादव की गैरमौजूदगी में हुआ। यह वही शहर है जहां से 1993 में खुद मुलायम सिंह यादव ने अध्यक्ष के रूप में पार्टी के पहले अधिवेशन में भाग लिया था।
3 of 8
समाजवादी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि अधिवेशन से पहले मुलायम के आने के कयास लगाए जाते रहे। खुद अखिलेश यादव ने कहा कि वे नेताजी को निमंत्रण देकर आए हैं लेकिन वे नहीं आए।
4 of 8
समाजवादी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
मुलायम के साथ ही शिवपाल यादव भी अधिवेशन का हिस्सा नहीं बने। उनका न आना तो तय था लेकिन अंतिम समय में बने माहौल से लग रहा था कि मुलायम सिंह यादव के साथ वे भी इस अधिवेशन में भाग ले सकते हैं।
5 of 8
समाजवादी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां की उपस्थिति ने भी सवाल खड़े किए लेकिन गुरुवार को अधिवेशन में उनकी मौजूदगी से सभी को जवाब मिल गया। खुद आजम ने अखिलेश के नाम का प्रस्ताव राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए रखा।