फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धनतेरस 2019: दीपोत्सव पर रोशनी से नहाए शोरूम, दुल्हन सी सजी दुकानें, बाजारों में बहार

Fri, 25 Oct 2019 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Oct 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
expect of Rs 400 crore sell on Dhanteras in agra markets
धनतेरस पर सजा मॉल - फोटो : अमर उजाला
रोशनी के त्योहार दीपोत्सव का आगाज आज से हो रहा है। ताजनगरी में पहले दिन धनतेरस पर बाजार में 400 करोड़ रुपये की धन वर्षा होने का अनुमान है। सुस्ती से परेशान रहे व्यापारियों को नवरात्र से उठे बाजार के धनतेरस पर रफ्तार पकड़ने की पूरी उम्मीद है। बर्तन, ऑटोमोबाइल, सराफा, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, कंप्यूटर और गिफ्ट के बाजार में दिवाली की रौनक दिखाई भी देने लगी है।
expect of Rs 400 crore sell on Dhanteras in agra markets
कार शोरूम में गाड़ी देखते हुए ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर ऑटोमोबाइल सेक्टर की सुस्ती दूर होकर टॉप गियर में पहुंचने वाली है। धनतेरस और छोटी दिवाली पर वाहनों की डिलीवरी सबसे ज्यादा दी जाएंगी। ग्राहक बुकिंग करा चुके हैं। कार कंपनियों मारुति सुजुकी, टाटा, हुंडई, होंडा, फाक्सवैगन, महिंद्रा, किआ, टोयोटा, रेनो समेत अन्य कंपनियों के शोरूम पर बुकिंग हो चुकी हैं। 
expect of Rs 400 crore sell on Dhanteras in agra markets
बाइक के शोरूम में ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
यही हाल दो पहिया वाहन कंपनियों, हीरो, होंडा, बजाज, टीवीएस, रॉयल इनफील्ड, सुजुकी, केटीएम का है। दो पहिया और चार पहिया वाहनों की बिक्री का आंकड़ा 100 करोड़ को पार कर सकता है। ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. रंजना बंसल ने बताया कि धनतेरस से लेकर दिवाली तक पैसेंजर कार और भारी वाहनों की अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
expect of Rs 400 crore sell on Dhanteras in agra markets
ज्वैलरी शॉरूम में ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
चांदी की सबसे बड़ी मंडियों में शुमार ताजनगरी में धनतेरस पर 200 करोड़ रुपये का बुलियन, सोने, चांदी के आभूषण, चांदी के सिक्के, हीरे, मोती, चांदी के लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं, पूजा के बर्तन आदि बिकने की उम्मीद है। नवरात्र और करवाचौथ पर जिस तरह से बाजार ने रफ्तार पकड़ी, उससे बाजार की उम्मीदें काफी बंधी हैं। 
विज्ञापन
expect of Rs 400 crore sell on Dhanteras in agra markets
बाजार में छाई रौनक - फोटो : अमर उजाला
श्री सराफा कमेटी के मंत्री देवेंद्र गोयल के मुताबिक चांदी के सिक्कों और मूर्तियों की बिक्री इस बार बेहतर रहेगी। सहालग सीजन शुरू होने से पहले धनतेरस के शुभ दिन आभूषण खरीदने केलिए लोग निकलेंगे। किनारी बाजार, जौहरी बाजार, नमक की मंडी, चौबे जी का फाटक और एमजी रोड के ब्रांडेड ज्वैलरी शोरूम में रात तक ग्राहकों के उमड़ने की उम्मीद सराफा व्यापारियों को है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed