फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एटा कांड में पुलिस के खुलासे पर सवाल, अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट, एसआईटी जांच की मांग

Tue, 28 Apr 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Etah UP (Uttar Pradesh) Latest News Update Today Five Dead Body Found In Home Murder Mystery
दिव्या, उसकी बहन बुलबुल, नीचे दिव्या के दोनों बेटे के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एटा में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी के भाई एवं कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अलीगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी भी पीड़ित परिवार से मिले। परिजनों ने पुलिस के खुलासे पर सवाल खड़े करते हुए एसआईटी से मामले की जांच कराने की मांग उठाई है। अगली स्लाइड्स में जानिए पूरा घटनाक्रम...
Etah UP (Uttar Pradesh) Latest News Update Today Five Dead Body Found In Home Murder Mystery
शव को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
नगर कोतवाली के शृंगार नगर निवासी सेवानिवृत्त स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद पचौरी के घर से शनिवार की सुबह पुलिस ने राजेश्वर, पुत्रवधू दिव्या पचौरी, पौत्र आरूष, आरव और दिव्या की बहन बुलबुल के शव बरामद किए थे। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा किया। जिसके अनुसार दिव्या ने पहले चारों सदस्यों को विषाक्त पदार्थ देकर मौत की नींद सुलाया, फिर आत्महत्या कर ली।
Etah UP (Uttar Pradesh) Latest News Update Today Five Dead Body Found In Home Murder Mystery
दिव्या का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के खुलासे से दिव्या पचौरी के पति दिवाकर पचौरी संतुष्ट नहीं हैं। रविवार को ही उन्होंने सीबीआई और सीबीसीआईडी से जांच कराने की मांग उठाई। सोमवार को डीआईजी अलीगढ़ प्रीतिंदर सिंह ने पहले पुलिस लाइन में पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और फिर मौका-ए-वारदात पर जाकर निरीक्षण किया। दिवाकर पचौरी के घर पहुंचे डीआईजी ने वारदात के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Etah UP (Uttar Pradesh) Latest News Update Today Five Dead Body Found In Home Murder Mystery
मृतकों के रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
डीआईजी के सामने दिवाकर पचौरी सहित अन्य परिजनों ने एसआईटी से जांच कराने की मांग उठाई। परिजनों ने स्थानीय पुलिस पर जल्दबाजी में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर खुलासा करने का भी आरोप लगाया है। इस पर डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने पीड़ित परिवार को मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
Etah UP (Uttar Pradesh) Latest News Update Today Five Dead Body Found In Home Murder Mystery
दिव्या पचौरी और एक वर्ष का मासूम आरव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मृतका दिव्या पचौरी के पति दिवाकर पचौरी का कहना है कि मेरे परिवार के लोगों की हत्याएं हुई हैं। पुलिस ने जल्दबाजी में खुलासा कर दिया है। सोमवार को डीआईजी घर पर आए थे। उनके समक्ष एसआईटी से जांच कराने की मांग उठाई गई है। आश्वासन मिला है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed