फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस से बचना है तो इन इलाकों में न जाएं, जिलाधिकारी ने आगरावासियों से की अपील

Tue, 07 Apr 2020 09:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Apr 2020 09:20 AM IST
विज्ञापन
entry ban in coronavirus affected area of Agra
जामा मस्जिद के आसपास पूरा इलाका सील कर दिया गया। - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना वायरस के सामुदायिक संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी एहतियात बरत रहा है। शहर के उन इलाकों को सील कर दिया गया है, जहां एक से अधिक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिले हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने शहरवासियों से अपील की है कि कोरोना से बचना है तो इन इलाकों न जाएं। घर में रहें और लॉकडाउन का गंभीरता से पालन करें। 
entry ban in coronavirus affected area of Agra
रिजोर्ट में रखे गए जमाती - फोटो : अमर उजाला
आगरा में अब तक कोरोना संक्रमण के 53 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 31 जमाती हैं, जो दिल्ली से लौटे हैं। मार्च में संक्रमित पाए गए 12 लोगों में से आठ ठीक हो चुके हैं, जबकि अप्रैल माह के शुरुआती छह दिनों में मिले 41 मरीजों का इलाज सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) में चल रहा है। इनमें पांच लोग वो हैं, जो मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।  
entry ban in coronavirus affected area of Agra
जीवनी मंडी का क्षेत्र सील - फोटो : अमर उजाला
रविवार को जीवनी मंडी में तीन और जगदीशपुरा में एक कोरोना संक्रमित मिल जाने के बाद आसपास की बस्तियों को सील कर दिया गया। यहां 24 घंटे के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है। बैरियर लगाकर लोगों के बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। इनके अलावा शास्त्रीनगर क्षेत्र का एक ब्लॉक भी सील किया गया है। यहां पूर्व में मरीज मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
entry ban in coronavirus affected area of Agra
लोहामंडी का क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने पर प्रशासन ने यह योजना बनाई है। जिस इलाके में संक्रमण मिल रहा है, उसे सील किया जा रहा है। इससे पूर्व मंटोला और आजमपाड़ा की छह बस्तियों को सील किया गया था। माइक से चेतावनी दी गई कि यदि कोई घर से बाहर निकला तो कार्रवाई की जाएगी। ये सभी बस्तियां उन मस्जिदों के आसपास की हैं जहां ठहरे जमाती कोरोना संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन
entry ban in coronavirus affected area of Agra
घटिया चौराहा - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को दो और मरीज मिले हैं। ये दोनों नामनेर स्थित एक अस्पताल संचालक चिकित्सक पिता-पुत्र के संपर्क में आए थे। इनके अस्पताल को प्रशासन पहले ही सील कर चुका है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने शहरवासियों से घरों में रहने की अपील की है। साथ ही कहा है कि नामनेर, कृष्णा विहार जीवनी मंडी, वली मंदिर मोहनपुरा और बाईपास के इलाकों में लोग बिल्कुल न जाएं। इन इलाकों में एक से अधिक मरीज मिले हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed