फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम से जुड़े लोग, रक्तदान कर बने 'महादानी'

Thu, 27 Jun 2019 04:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Jun 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation held Blood Donation Camp in govardhan mathura
रक्तदान करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के गोवर्धन में गुरुवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और दूसरों का जीवन बचाने के लिए रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में युवा, महिला और साधु-संत भी शामिल रहे।
Amar Ujala Foundation held Blood Donation Camp in govardhan mathura
रक्तदान करते महामंडलेश्वर सांवरिया बाबा व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का बरसाना रोड स्थित चंद्रा गार्डन में लगाया गया है। शिविर का शुभारंभ महामंडलेश्वर सांवरिया बाबा ने रक्तदान कर किया। शिविर में दोपहर तक 70 से ज्यादा लोग रक्तदान कर चुके थे।  
Amar Ujala Foundation held Blood Donation Camp in govardhan mathura
छात्राओं ने बनाई खूबसूरत रंगोली - फोटो : अमर उजाला
चंद्रा गार्डन में लगाए गए शिविर में रक्तदाताओं का स्वागत अनोखे अंदाज में किया गया। छात्राओं ने रक्तदान को लेकर खूबसूरत रंगोली बनाई है। आश्रम के आंगन में रंगोली के माध्यम से WELCOME लिखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation held Blood Donation Camp in govardhan mathura
शिविर में रक्तदान करते लोग - फोटो : अमर उजाला
रक्तदान शिविर अपना घर आश्रम में असहाय, लावारिस, बीमार स्थिति में व दुर्घटना ग्रस्त लोगों के लिए किया गया है। रक्तदान के लिए बुधवार को दसविसा में रैली निकालकर स्वयंसेवियों ने लोगों को प्रेरित किया था। 
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation held Blood Donation Camp in govardhan mathura
रक्तदान करती युवती - फोटो : अमर उजाला
दसविसा के मुरारी लाल तिवारी ने बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। यह एक व्यक्ति को नया जीवन देता है। रक्तदान के बाद लोगों ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। वो आगे भी रक्तदान करते रहेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed