कोरोना काल में हर कोई विषम परिस्थितियों से जूझ रहा है। भगवान के मंदिर भी इससे अछूते नहीं हैं। पहले लॉकडाउन के कारण लंबे समय तक मंदिर बंद रहे और अब अनलॉक में श्रद्धालुओं की संख्या बहुत कम हो गई है। इसका असर मंदिरों में आने वाले दान और चढ़ावे पर पड़ा है। ब्रज के कई मंदिरों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में कर्मचारियों को वेतन देने व अन्य खर्च चलाने के लिए प्रबंधन को एफडी तक तुड़वानी पड़ीं।
लॉकडाउन में बिगड़ी द्वारिकाधीश मंदिर की आर्थिक स्थिति, खर्च चलाने को तुड़वानी पड़ी एफडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 20 Sep 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन