फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तूफान ने फिर मचाई तबाही, आगरा मंडल में छह लोगों की मौत, भारी नुकसान

Thu, 10 May 2018 09:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 10 May 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
dust storm hits Agra zone, six killed
तूफान से तबाही - फोटो : अमर उजाला
आगरा मंडल में कुदरत ने फिर कहर बरपाया। बुधवार को शाम आए आंधी-तूफान ने तीन महिलाओं समेत छह लोगों की जान ले ली। कई लोग घायल हुए हैं। मथुरा में सबसे ज्यादा तीन, आगरा में दो और फिरोजाबाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 
dust storm hits Agra zone, six killed
तूफान से तबाही - फोटो : अमर उजाला
दो दिन के अलर्ट के बाद लोगों ने राहत सांस ली ही थी, लेकिन बुधवार को दोपहर बाद मौसम का बिगड़ गया। शाम होते ही आसमान में काले बादल छा गए। तेज हवाएं चलने लगीं। देखते ही देखते हवा की रफ्तार ने तूफान का रूप ले लिया। तूफान में मकानों की दीवारें गिर गई। कई पुराने पेड़ और बिजली के पोल भी उखड़ गए।  
dust storm hits Agra zone, six killed
तूफान से तबाही
आगरा में आंधी की रफ्तार 68 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मरने वाले दोनों एत्मादपुर के थे। सुरेरा गांव में छत गिरने से 55 वर्षीय महिला खिलौनी देवी की जान गई। गांव नगला नथौली में कच्चा मकान गिरने से युवक राम रतन की मौत हो गई। खंदौली में दीवार गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए। इन हादसों के अलावा कई जगह पेड़, दीवार और खंभे गिरने की सूचनाएं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
dust storm hits Agra zone, six killed
तूफान से तबाही - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के सुरीर क्षेत्र में एक किसान की ट्राली के नीचे दबकर मौत हो गई, जबकि टैंटीगांव और बलदेव में बिजली का पोल गिरने से दो महिलाओं की जान चली गई। जिलेभर से 10 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। नौहझील क्षेत्र में तो ओले भी गिरे। कई पुराने पेड़ यहां गिर गए। बिजली के पोल भी उखड़ गए। 
विज्ञापन
dust storm hits Agra zone, six killed
बिजली का खंभा गिरा - फोटो : अमर उजाला
आंधी-तूफान की जद से फिरोजाबाद भी नहीं बच पाया। यहां 48 वर्षीय रमेश चंद्र जोशी की मौत हो गई। आंधी में टीन शेड उड़ गए। पेड़ उखड़ कर सड़कों पर गिर गए। जिससे आवागमन ठप हो गया। तूफान के बाद मंडल में तेज बारिश भी हुई। जिससे जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया। तूफान के बाद लोग एक बार फिर सहम गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed