फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोहरा हत्याकांडः चार बार हुई पंचायत, नहीं सुधरा पति, पत्नी-बेटी की हत्याओं के बाद खौफनाक था घर का नजारा

Thu, 06 Aug 2020 01:57 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 06 Aug 2020 01:57 PM IST
सार

  • मौके पर पहुंचे पड़ोसी बोले - फर्श से लेकर दीवार तक लगा था खून

विज्ञापन
Double Murder In Agra Up News: Accused Arrested By Police Crime News
गुंजन और सूर्यांशी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गुंजन, सूर्यांशी के शव फर्श पर पड़े थे, गले से तेजी से खून निकल रहा था, अंतरा को हमने मरा हुआ समझा, वह भी लहूलुहान थी, फर्श से लेकर दीवारों तक भी खून के छींटे थे, विक्की सिर पकड़कर बेड पर बैठा था, दृश्य बहुत डरावना था, हम चुपचाप आ गए और गुंजन के भाई नितिन को फोन कर दिया। यह कहना है मौके पर पहुंचे पड़ोसियों का।
Double Murder In Agra Up News: Accused Arrested By Police Crime News
सूर्यांशी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में मंगलवार की रात एक महिला और उसकी तीन वर्षीय बेटी की हत्या कर दी गई, जबकि डेढ़ वर्षीय बेटी की हालत गंभीर है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि प्राथमिक जांच में पति ने कहा कि झगड़े के दौरान पत्नी ने बेटियों को चाकू मारे। इस पर उसने पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला था।

संबंधित खबर- सनसनीखेज: मां और तीन वर्षीय बेटी की हत्या, डेढ़ वर्षीय बेटी की हालत गंभीर


 
Double Murder In Agra Up News: Accused Arrested By Police Crime News
इसी घर में हुआ दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों ने बताया कि रात 12 बजे से ही दोनों में झगड़ा हो रहा था। जोर से आवाजें आ रही थीं। गुंजन कह रही थी कि  उसे एक पल भी यहां नहीं रहना है। विक्की कह रहा था कि जाना है तो चली जा, मुझे तेरी जरूरत नहीं है। हम लोगों ने बहुत ध्यान नहीं दिया क्योंकि इनमें झगड़ा पहले भी होता रहता था। जब चीखें सुनाई दीं तो हम लोग जाग गए। रात के डेढ़-दो बजे का समय था। घर पहुंचे तो यह वीभत्स दृश्य दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Double Murder In Agra Up News: Accused Arrested By Police Crime News
मां-बेटियों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गुंजन के भाई नितिन का कहना है कि उसकी बहन और विक्की के बीच कलह शादी के बाद ही शुरू हो गई थी। विक्की की आदतें ठीक नहीं थी। शादी को पांच साल ही हुए थे, जबकि दोनों में सुलह कराने के लिए चार बार पंचायत हो चुकी थीं। दो बेटियां हो जाने के बाद विक्की बहुत हिंसक हो गया था। बहन उसके साथ नहीं रहना चाहती थी लेकिन समाज के लोग कहते थे कि इस तरह रिश्ता खत्म नहीं करना चाहिए, जहां तक संभव हो निभाना चाहिए। दोनों के परिवार और रिश्तेदार बैठते और पंचायत होती। ऐसा चार बार हुआ। विक्की कहता था कि अब शिकायत का मौका नहीं देगा लेकिन उसमें कोई सुधार नहीं आया।
 
विज्ञापन
Double Murder In Agra Up News: Accused Arrested By Police Crime News
मलपुरा पुलिस की गिरफ्त में दोहरे हत्याकांड का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मलपुरा के थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी वीरेंद्र ने यह तो कुबूल किया है कि उसने गुंजन की हत्या की लेकिन बेटियों का गला रेतने की बात से इनकार किया है। वीरेंद्र का कहना है कि झगड़े के दौरान गुंजन आपा खो बैठी थी। उसने सब्जी काटने का चाकू हाथ में ले लिया। वह कह रही थी कि आज मर जाएगी या मार देगी। उसने कहा कि तुम्हें मेरी बेटियों से परेशानी हैं न, लो आज इन्हें खत्म कर देती हूं। उसने दोनों बेटियों का गला रेत दिया। यह देख मैंने चाकू छीना और उसी से उसका गला रेत दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि केस दहेज हत्या की धारा में दर्ज किया गया है। इसी के आधार पर कार्रवाई हुई है। बाकी बातें जांच से स्पष्ट होंगी। चाकू को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। इससे पता चल जाएगा कि इस पर विक्की की अंगुलियों के ही निशान हैं या गुंजन के भी हैं। घटना के समय घर में कई लोग मौजूद थे। उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed