आगरा के शमसाबाद में सराफ मुकलेश गुप्ता और उनकी पत्नी लता गुप्ता की हत्या कर 5.76 करोड़ की लूट किए जाने के मामले में पुलिस को आरोपी कपिल गुप्ता और ओम बाबू राठौर का गुरुवार सुबह दस बजे से 78 घंटे का रिमांड मिल गया है। उनसे पूछताछ कर मुकलेश गुप्ता की लूटी गई लाइसेंसी रिवॉल्वर और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर बरामदगी के लिए पुलिस प्रयास करेगी। यह भी पूछा जाएगा कि फरार रहने के दौरान उनकी मदद किस किसने की।
2 of 5
हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
जेल जाने से पूर्व हुई पूछताछ में दोनों ने बताया कि कैमरे की डीवीआर एक बैग में रखी थी। इसे नदी में फेंक दिया था। पुलिस उन्हें लेकर उस स्थान पर जाएगी जहां बैग फेंका गया।
3 of 5
दोहरे हत्याकांड के आरोपी कपिल और ओम बाबू
- फोटो : अमर उजाला
अगर डीवीआर बरामद हो जाती है तो यह बहुत अहम साक्ष्य होगा। कैमरे की रिकॉर्डिंग इसमें है। हत्यारोेपी मुकलेश गुप्ता के घर में घुसे थे, तब रिकॉर्डिंग हुई थी। इसके अलावा जब अंदर लूटपाट की, उसकी भी रिकॉर्डिंग थी।
4 of 5
मुकलेश (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मुकलेश गुप्ता और उनकी पत्नी लता गुप्ता की हत्या केवक्त की रिकॉर्डिंग भी आ सकती है। एसपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि रिमांड मिल गया है। आरोपियों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जाएगा।
5 of 5
आगरा के पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
दोहरे हत्याकांड से लोगों में भारी गुस्सा था। चार दिन तक शमसाबाद के बाजार बंद रहे। इसे देखते हुए रिमांड के दौरान आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा।
देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।