फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हत्यारोपी 'बिगड़ैल रईसजादा' पर कसा पुलिस ने सबूतों का शिकंजा, पूरी हुई पिस्टल की जांच

Thu, 06 Feb 2020 01:26 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 06 Feb 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
Murder Of Cloth Businessman Police Will Made Ballistic Report For Evidence
हत्या आरोपी राजीव अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कमला नगर के कपड़ा कारोबारी राहुल अग्रवाल की हत्या के 57 दिन बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें बिगड़ैल रईसजादा राजीव अग्रवाल मुख्य आरोपी है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला से मिली बैलेस्टिक परीक्षण रिपोर्ट को मुख्य साक्ष्य बनाया गया है। मुख्य गवाह राजीव के मौसेरा भाई मनीष को बनाया गया है। उसका मजिस्ट्रेट के सामने बयान पहले ही दर्ज हो चुका है।

 
Murder Of Cloth Businessman Police Will Made Ballistic Report For Evidence
राहुल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
राहुल की हत्या सात दिसंबर को वाटर वर्क्स पर पुलिस बूथ के सामने हुई थी। पुलिस ने इसके आरोप में मैदा कारोबारी राजीव अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। राजीव की कार से राहुल की एक्टिवा की टक्कर हो गई थी। पुलिस ने खुलासा किया था कि इसी पर राजीव ने राहुल को पिस्टल से गोली मार दी।
Murder Of Cloth Businessman Police Will Made Ballistic Report For Evidence
एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
राजीव का मैदा का बड़ा कारोबार है वह बेहद गुस्सैल और बिगड़ैल किस्म का है। गिरफ्तारी के बाद से जेल में है। उसके खिलाफ पुलिस को ऐसे सुबूत की तलाश थी जिसकी कोई काट न हो। इसके  लिए उसकी पिस्टल और राहुल की जान लेने वाली गोली को बैलेस्टिक परीक्षण के लिए भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट में पाया गया कि गोली उसी पिस्टल से चली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Murder Of Cloth Businessman Police Will Made Ballistic Report For Evidence
हरीपर्वत पुलिस स्टेशन आगरा
एएसपी हरीपर्वत सौरभ दीक्षित ने बताया कि तमाम पहलुओं पर जांच पड़ताल और साक्ष्य जुटाने के बाद चार फरवरी को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई। इस केस में तेजी से सुनवाई के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Murder Of Cloth Businessman Police Will Made Ballistic Report For Evidence
पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इस मामले में तेजी से सुनवाई कराने के साथ ही गवाहों से बात भी की है। उन्हें भरोसा दिया गया है कि पुलिस उनकी सुरक्षा करेगी, किसी से डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस ने चार्जशीट दाखिल करने से पहले विधि विशेषज्ञों की राय भी ली।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed