फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंबल नदी का जलस्तर घटने से राष्ट्रीय जलीय जीव डॉल्फिन पर मंडराया 'संकट', देखें तस्वीरें

Sat, 30 May 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 May 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Dolphins unable to dive in Chambal river due to decrease water level
चंबल नदी में डॉल्फिन - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले के बाह क्षेत्र में बहने वाली चंबल नदी का जलस्तर घटने से राष्ट्रीय जलीय जीव डॉल्फिन के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। नदी के डीप पूल का रुख करने वाली डॉल्फिन के मूवमेंट पर वन विभाग नजर रख रहा है। वन अधिकारी ने बताया कि नदी में पानी छोडे़ जाने के लिए कोटा बैराज प्रबंधन को पत्र भेजा जाएगा। 
Dolphins unable to dive in Chambal river due to decrease water level
चंबल नदी में डॉल्फिन - फोटो : अमर उजाला
संकट ग्रस्त प्रजाति में शामिल डॉल्फिन को वर्ष 2009 में राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित कर चंबल में संरक्षण की परियोजना शुरू की गई थी। वर्तमान में चंबल नदी में 74 डॉल्फिन हैं। 
Dolphins unable to dive in Chambal river due to decrease water level
चंबल नदी
चंबल नदी का जलस्तर इतना कम हो गया है कि राजस्थान और इटावा से सटे बाह रेंज में कई जगह पर लोग पैदल नदी पार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dolphins unable to dive in Chambal river due to decrease water level
चंबल नदी में डॉल्फिन - फोटो : अमर उजाला
जलस्तर घटने की वजह से डॉल्फिन गोते भी नहीं लगा पा रही हैं। नदी के डीप पूल का रुख करने वाली डॉल्फिन की गतिविधियों पर वन विभाग नजर रख रहा है। मध्य प्रदेश से सटी बाह की सीमा में 14 डीप पूल हैं। 
विज्ञापन
Dolphins unable to dive in Chambal river due to decrease water level
चंबल नदी में कछुए - फोटो : अमर उजाला
बाह के रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने बताया कि नदी का जलस्तर घटने की वजह से डॉल्फिन ने डीप पूल का रुख किया है। सभी डॉल्फिन सुरक्षित और स्वस्थ हैं। नदी में पानी छोडे़ जाने के लिए डीएफओ के माध्यम से कोटा बैराज प्रबंधन को पत्र भेजा जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed