फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खरीदारी का महामुहूर्त: दीवाली से पहले गुरु-पुष्य नक्षत्र का महासंयोग, जानें किस दिन क्या खरीदना होगा शुभ

Mon, 17 Oct 2022 12:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Oct 2022 12:56 PM IST
सार

ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय बताती हैं कि दिवाली पर खरीदारी करने के लिए 17 अक्तूबर को सर्वार्थ सिद्ध योग और शिव योग का महासंयोग रहेगा। इस दिन घर को सजाने की वस्तुएं, बर्तन,चांदी का समान खरीदना लाभप्रद रहेगा। 
 

विज्ञापन
diwali 2022 dhanteras mahalaxmi puja shoppimg shubh muhrat hindi news
धनतेरस पर सजा आगरा का बाजार - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में धनतेरस की धूम है। बाजार दुल्हन की तरह सजे हैं। दीपोत्सव धन, संपदा और वैभव का पर्व है। धनतेरस को सोना, चांदी और बर्तन की खरीदारी करने का विधान है। माना जाता है कि इस दिन सोना-चांदी खरीदने से घर में सुख-समृद्घि और वैभव का वास होता है। इस बार दीवाली से पहले ही सर्वार्थ सिद्ध योग, शिव योग और गुरु- पुष्य नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। ऐसे में खरीदारी करना काफी लाभकारी सिद्ध होगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस बार दिवाली तक हर दिन ही खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त हैं। 


ज्योतिषाचार्य डॉ. एचके पराशर बताते हैं कि धनतेरस तक खरीदारी के लिए हर दिन शुभ रहेगा, जबकि दो दिन पुष्य, तीन सर्वाद्ध सिद्ध और शिव योग, रवि योग, अमृतसिद्धि व सिद्धि योग रहेगा। ये योग खरीदारी के साथ नए कार्य और धार्मिक अनुष्ठान आदि के लिए मंगलकारी और समृद्धिदायक होते हैं। शुभ योग में वाहन, प्रॉपर्टी, ज्वेलरी, इलेक्ट्र्रॉनिक खरीदना लाभकारी होता है। 

 
diwali 2022 dhanteras mahalaxmi puja shoppimg shubh muhrat hindi news
धनतेरस आभूषण देखती युवती - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय बताती हैं कि दिवाली पर खरीदारी करने के लिए 17 अक्तूबर को सर्वार्थ सिद्ध योग और शिव योग का महासंयोग रहेगा। इस दिन घर को सजाने की वस्तुएं, बर्तन,चांदी का समान खरीदना लाभप्रद रहेगा। 18 अक्तूबर को पुष्य योग और सिद्ध योग का संयोग है। 
diwali 2022 dhanteras mahalaxmi puja shoppimg shubh muhrat hindi news
धनतेरस बर्तनों की खरीदारी करते लोग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनतेरस के दिन सर्वार्थ सिद्ध योग एवं अमृत सिद्ध योग है। इस दिन खरीदी हुईं सभी वस्तुएं जैसे कार, घर का सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान, घर सजाने की वस्तुएं आदि लाभदायक और धनदायक रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2022 dhanteras mahalaxmi puja shoppimg shubh muhrat hindi news
धनतेरस: जौहरी बाजार में सजावट - फोटो : अमर उजाला

इस दिन बन रहा ये योग 

17 अक्तूबर: सोमवार को अहोई अष्टमी है। इस दिन नक्षत्र पुनर्वसु स्वामी बुध है। शिव योग बन रहा है। 
18 अक्तूबर: सुबह से अगले दिन की सुबह तक मंगल पुष्य नक्षत्र का योग बन रहा है। 19 अक्तूबर: पुष्य नक्षत्र स्वामी चंद्रमा है, सावित्री योग बन रहा है जो काफी शुभ है। 
20 अक्तूबर: नक्षत्र अश्रलेषा स्वामी सूर्य शुभ योग है। 
विज्ञापन
diwali 2022 dhanteras mahalaxmi puja shoppimg shubh muhrat hindi news
धनतेरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
21 अक्तूबर: नक्षत्र माघ स्वामी सूर्य है। शुभ समय सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक लाभ बेला और अमृत बेला का योग रहेगा। इसके अलावा दोपहर 12 से 1:30 बजे तक शुभ बेला और शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक चंचल बेला, इसके बाद रात्रि 10:30 बजे तक लाभ बेला रहेगा। पूरे दिन शुभ योग हैं। 
23 अक्तूबर: इस दिन धनतेरस रहेगी। नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी स्वामी बुध है। शुभ समय सुबह 9 बजे से लाभ बेला, 10:30 बजे के बाद 12 बजे तक अमृत बेला। 1:30 बजे से 3 बजे तक शुभ बेला शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक शुभ बेला शाम 7:30 बजे के बाद अमृत बेला र हेाग। योग एंद्र शुभ है। इस दिन पूरे दिन सर्वार्थ सिद्ध योग और अमृत सिद्ध योग रहेगा। 
24 अक्तूबर: चौदस नक्षत्र हस्त स्वामी बुध रहेगा। इसके साथ ही चित्रा नक्षत्र भी है। विकुंभ योग रहेगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed