फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली 2021: इस बार बन रहा ग्रह, नक्षत्र और योगों का विशिष्ट संयोग, पूजन का शुभ मुहूर्त

Tue, 02 Nov 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 02 Nov 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2021 Know Shubh Muhurat For Pojan In Mathura
दिवाली 2020: बाजार में लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति - फोटो : अमर उजाला

पांच दिवसीय दीपों का त्योहार दीपोत्सव में इस बार दो नवंबर को धनतेरस से शुरू हो रहा है, जो भैया दूज छह नवंबर तक मनाया जाएगा। इसका प्रमुख त्योहार दिवाली चार नवंबर और गोवर्धन पूजा पांच नवंबर की है। ज्योतिष गणना के अनुसार दिवाली पर ग्रह, नक्षत्र व योगों का विशिष्ट संयोग 30 साल बाद बन रहा है।  4 नवंबर को दिवाली बृहस्पतिवार के दिन चित्रा नक्षत्र में आरंभ होगी और स्वाति नक्षत्र की साक्षी में प्रीति व आयुष्मान योग के संयुक्त क्रम में मनाई जाएगी। साथ ही ग्रह गोचर की गणना बताती है दिवाली पर ग्रह, नक्षत्र व योगों का विशेष अनुक्रम बन रहा है। इसमें सूर्य, मंगल व चंद्र की युति विशेष लाभ देने वाली रहेगी। यही नहीं केंद्र में शुभ ग्रहों का योग भी सहयोगात्मक रहेगा। दीपों के त्योहार की शुरूआत धनतेरस से होती है, जो दिवाली से दो दिन पहले कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है. इसे धन त्रयोदशी या धनवंतरी जयंती भी कहते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार धनतेरस पर इस बार खरीदारी और पूजा-अर्चना के लिए कई शुभ और विशेष फल देने वाले मुहूर्त बन रहे हैं। दिवाली पर शुभ ग्रहों का योग भी सहयोगात्मक रहेगा।


  

Diwali 2021 Know Shubh Muhurat For Pojan In Mathura
चांदी के लक्ष्मी गणेश - फोटो : अमर उजाला
पूजन के मुहूर्त...
दो नवंबर, धनतेरस
धनतेरस पूजा मुहूर्त - शाम 06:17 बजे से 8:10 बजे तक।
अवधि - 01 घंटा 53 मिनट।
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त -शाम 06:09 से रात 8:05 तक। 
अवधि - 01 घंटा 56 मिनट।
प्रदोष काल -शाम 05:34 बजे से रात 8:09 बजे तक।
वृषभ काल शाम 06:09 बजे से रात 08:05 तक।
(इस समय व्यापारी और गृहस्थ दोनो पूजन कर सकते हैं)

 
Diwali 2021 Know Shubh Muhurat For Pojan In Mathura
लक्ष्मी गणेश पूजन
चार नवंबर अमावस्या तिथि दिवाली 
वृष लग्न शुक्र से लक्ष्मी पूजन मुहूर्त- शाम 06:09 बजे से रात 08:05 बजे तक।
प्रदोष काल में पूजन का समय शाम 05:32 बजे से रात 08:12 बजे तक रहेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2021 Know Shubh Muhurat For Pojan In Mathura
लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाएं खरीदती महिला - फोटो : अमर उजाला
व्यापारिक पूजन के लिए धनु लग्न में प्रात: 9:51 से 11:50 बजे तक रहेगा।
- मध्यान्ह 11:1 बजे से 01:30 बजे तक शुभ मुहूर्त हैं। 
(इस दिन 13:30 बजे से 03:00 बजे तक राहुकाल का समय त्यागने योग्य है)
मीन लग्न में  0शाम 03:01 बजे से 04:26 बजे तक।
मेष लग्न में शाम 04:27 बजे से 06:06 बजे तक।
 
 
विज्ञापन
Diwali 2021 Know Shubh Muhurat For Pojan In Mathura
गणेश लक्ष्मी - फोटो : amar ujala
 रात्रि के लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त 
श्रेष्ठ मुहूर्त शाम 06:02 बजे से 07:57 बजे तक बहुत ही श्रेष्ठ। 
शाम 07:58 बजे से रात 10:11 बजे तक (मिथुन लग्न) 
कर्क लग्न रात 10:02 बजे से 12:31 बजे तक।

मथुरा: त्योहार पर कान्हा की नगरी आ रहे हैं तो पढ़िए ये खबर, यातायात पुलिस ने व्यवस्था में किया बदलाव
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed