{"_id":"6392d5c7174a4577f61ce601","slug":"dimple-yadav-got-lead-in-five-assembly-constituencies-in-mainpuri-by-election-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mainpuri Bypoll Result: नेताजी की बहू को करहल में मिला खूब दुलार, चाचा शिवपाल के क्षेत्र ने तोड़ा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri Bypoll Result: नेताजी की बहू को करहल में मिला खूब दुलार, चाचा शिवपाल के क्षेत्र ने तोड़ा रिकॉर्ड
Fri, 09 Dec 2022 12:06 PM IST
मुकेश कुमार
डॉ. जहीर रहीमी, संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
डॉ. जहीर रहीमी, संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 09 Dec 2022 12:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
डिंपल यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र की पहली महिला सांसद बनीं डिंपल यादव ने पांचों विधानसभा क्षेत्र में जीत का परचम फहराया। मैनपुरी जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो करहल से जीत का अंतर सर्वाधिक रहा। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की बहू को करहल में सबसे अधिक दुलार मिला। जसवंतनगर के मतदाताओं ने सपा की झोली वोटों से भर दी। यहां वोटों की ऐसी बारिश कि दूसरे प्रत्याशी आसपास भी नहीं ठहर सके। डिंपल यादव ने अकेले जसवंतनगर क्षेत्र से एक लाख से अधिक मतों की बढ़त ले ली थी। इसी के साथ पिछले चुनाव का रिकॉर्ड भी टूट गया। पिछले चुनाव में इस सीट से सपा को 67 हजार मतों की बढ़त मिली थी। बता दें कि इटावा का जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में आता है। यहां से शिवपाल सिंह यादव विधायक हैं।
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में जिले के चार करहल, किशनी, भोगांव और सदर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। सपा प्रत्याशी को करहल विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक वोट मिले। यहां से उनके पति एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विधायक हैं।
2 of 6
डिंपल यादव
- फोटो : अमर उजाला
डिंपल यादव को करहल से 75 हजार 462 वोटों की बढ़त मिली। करहल में डिंपल यादव को एक लाख 40 हजार 578 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को 65116 वोट ही मिले। हर चुनाव में मैनपुरी जिले में समाजवादी पार्टी को करहल से बंपर बढ़त मिलती रही है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव को करहल विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 41 हजार 68 वोट मिले थे। जबकि भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न सिंह को मात्र 39352 वोटों से ही संतोष करना पड़ा था। सपा प्रत्याशी को यहां से एक लाख से अधिक वोटों से बढ़त मिली थी।
3 of 6
अखिलेश यादव और डिंपल यादव
- फोटो : अमर उजाला
करहल सपा का मजबूत गढ़ रहा है। करहल के जैन इंटर कॉलेज में नेताजी ने शिक्षक के रूप में कार्य किया। राजनीति में कद बढ़ा, लेकिन नेताजी करहल को नहीं भूले। नेताजी की लोकप्रियता के कारण ही करहल सपा का मजबूत गढ़ बन गया। 2022 के विधानसभा चुनाव में करहल से जीत दर्ज करके ही सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा पहुंचे। अब एक बार फिर करहल के मतदाताओं ने सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को दमदार बढ़त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी सदर विधानसभा सीट भाजपा के लिए काफी अहम थी। यहां से विधायक जयवीर सिंह योगी कैबिनेट में पर्यटन मंत्री हैं। ऐसे में उनकी प्रतिष्ठा भी दांव पर थी। हर बार शहर से तो भाजपा को अच्छा समर्थन मिलता रहा है, लेकिन ग्रामीण अंचल में साइकिल ही दौड़ती थी। लेकिन उपचुनाव के परिणामों ने इसे बदल दिया। जब मतगणना शुरू हुई तो प्रथम राउंड में ही सपा प्रत्याशी डिंपल यादव 1526 वोटों से आगे हो गईं। मैनपुरी सदर विधानसभा क्षेत्र से डिंपल यादव को इस बार 35982 वोट से लीड मिली, जिसने जीत के अंतर को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन
5 of 6
जीत का प्रमाणपत्र के साथ सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, साथ हैं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
लोधी और शाक्य बहुल भोगांव विधानसभा सीट हमेशा ही भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव में फायदेमंद रही है। इस क्षेत्र से खुद मुलायम सिंह यादव को भी कई बार भाजपा प्रत्याशी की अपेक्षा कम वोट हासिल हुए। लेकिन इस बार यहां की जनता का मन बदल गया। भाजपा से शाक्य प्रत्याशी होने के बाद भी साइकिल पर मतदाताओं ने खूब प्यार लुटाया। मतदाताओं ने यहां से भी डिंपल यादव को जीत दिलाई। भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह से डिंपल यादव को 25368 वोट अधिक मिले।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।