मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र की पहली महिला सांसद बनीं डिंपल यादव ने पांचों विधानसभा क्षेत्र में जीत का परचम फहराया। मैनपुरी जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो करहल से जीत का अंतर सर्वाधिक रहा। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की बहू को करहल में सबसे अधिक दुलार मिला। जसवंतनगर के मतदाताओं ने सपा की झोली वोटों से भर दी। यहां वोटों की ऐसी बारिश कि दूसरे प्रत्याशी आसपास भी नहीं ठहर सके। डिंपल यादव ने अकेले जसवंतनगर क्षेत्र से एक लाख से अधिक मतों की बढ़त ले ली थी। इसी के साथ पिछले चुनाव का रिकॉर्ड भी टूट गया। पिछले चुनाव में इस सीट से सपा को 67 हजार मतों की बढ़त मिली थी। बता दें कि इटावा का जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में आता है। यहां से शिवपाल सिंह यादव विधायक हैं।
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में जिले के चार करहल, किशनी, भोगांव और सदर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। सपा प्रत्याशी को करहल विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक वोट मिले। यहां से उनके पति एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विधायक हैं।