फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बटेश्वर में आस्था और देशभक्ति का अद्भुत संगम, तिरंगामय कांवड़ में गंगाजल लेकर पहुंचे शिवभक्त

Mon, 12 Aug 2019 01:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Aug 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
devotees gathered in bateshwar on last somvar of sawan 2019
तिरंगा से सजी कांवड़ लेकर जाते कांवड़िया - फोटो : अमर उजाला
सावन के अंतिम सोमवार को तीर्थराज बटेश्वर हर हर बम बम से गूंज उठा। यमुना किनारे स्थित प्राचीन शिव मंदिरों में केसरिया और तिरंगामय छटा बिखर गई। कई कांवड़िये कांवड़ को तिरंगा झंडा से सजाकर गंगाजली लेकर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। बटेश्वर में कांवड़ियों की करीब तीन किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। 
devotees gathered in bateshwar on last somvar of sawan 2019
तिरंगा से सजी कांवड़ लेकर जाते कांवड़िया - फोटो : अमर उजाला
बटेश्वर में पांडवों द्वारा अज्ञातवास में चढ़ाई गई कांवड़ की परंपरा के निर्वहन के लिए सोमवार को कांवड़ियों का रेला उमड़ पड़ा। कंधे पर तिरंगे से सजी कांवड़, पैरों में घुंघरू की छन छन और जुबां पर बम भोले और भारत माता की जयकार के साथ सोरों से बटेश्वर पहुंचे कांवड़ियों का जोश और जज्बा देखते ही बन रहा था। 
devotees gathered in bateshwar on last somvar of sawan 2019
तिरंगा से सजी कांवड़ लेकर जाते कांवड़िया - फोटो : अमर उजाला
यूं तो गंगाजली लेकर तरह-तरह की कांवड़ भक्तों के कंधों पर सजी नजर आती हैं, लेकिन सावन के अंतिम सोमवार को आस्था और देशभक्ति का अद्भुत संगम दिखाई दिया। बम-बम भोले और भारत माता के जयकारे लगाते हुए कांवड़िये गंगाजल लेकर बटेश्वर पहुंचे। तिरंगे से सजी कांवड़ लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
devotees gathered in bateshwar on last somvar of sawan 2019
बटेश्वर में कांवड़ियों की लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
रविवार की शाम को ही ब्रह्मलाल जी मंदिर के प्रवेश द्वार से तीर्थ क्षेत्र में तीन किलोमीटर लंबी कांवड़ियों की लाइन लग गई थी। जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों को टोकन बांटे गए। लाइन में लगने के लिए कांवड़ियों में कई बार विवाद और हंगामे की स्थिति भी पैदा हुई। पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
devotees gathered in bateshwar on last somvar of sawan 2019
बटेश्वर मेले में उमड़े भक्त - फोटो : अमर उजाला
श्रावण मास के चौथे सोमवार के दिन आयुष्मान योग है। ज्योतिषाचार्य शिव शरण पारासर ने बताया कि आयुष्मान योग बनने से सोमवार का महत्व बढ़ गया है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से सभी आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं का अंत होगा।     
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed