फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बल्केश्वर मेले में उमड़े भक्त, भोले के भक्तों ने रातभर की परिक्रमा

Mon, 17 Jul 2017 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Mon, 17 Jul 2017 01:50 PM IST
विज्ञापन
devotees gathered in balkeshwar mela agra
बल्केश्वर मेला - फोटो : अमर उजाला
श्रावण मास के दूसरे सोमवार को पूरा शहर शिवमय हो गया है। शहर की सड़कों पर रविवार शाम से ही हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जय घोष के साथ शिव भक्तों का कारवां नगर की परिक्रमा पर निकला। परिक्रमार्थियों ने सभी शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक कर मंगला कामना की। छोटे बच्चे, नौजवान और बुजुर्ग नंगे पैर परिक्रमा में शामिल हुए। सुबह बल्केश्‍वर मेले में भक्त उमड़े। 
devotees gathered in balkeshwar mela agra
बल्केश्वर मेला - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सावन के दूसरे सोमवार को आगरा में बल्केश्वर महादेव मंदिर पर मेला लगता है। इसी के उपलक्ष्य में नगर के चारों कोनों पर स्थिति शिव मंदिरों में जलाभिषेक होता है। मेले का उद्घाटन रविवार को अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया, भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन, भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, महेश निषाद आदि ने किया। 
devotees gathered in balkeshwar mela agra
बल्केश्वर मेला - फोटो : अमर उजाला
शाम को भक्तों ने परिक्रमा प्रारंभ कर दी। जैसे-जैसे रात परवान चढ़ती गई, भक्ति का सागर भी हिलोरे मारने लगा। सड़कों पर जिधर नजर जाए वहां परिक्रमार्थी ही दिखाई दे रहे थे। दिन भर भीषण गर्मी रही थी लेकिन शाम परिक्रमा प्रारंभ होने के साथ ही हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। सुबह बल्केश्वर मेले में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
devotees gathered in balkeshwar mela agra
बल्केश्वर मेला - फोटो : अमर उजाला
बल्केश्वर मंदिर के महंत सुनील नागर और कपिल नागर ने बताया कि सोमवार को सुबह बल्केश्वर महादेव का दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक और पूजन किया गया। सुबह छह बजे आरती हुई। शाम सात बजे से रात्रि 12 बजे तक बाबा का मनमोहक श्रंगार दर्शन होंगे और फूल बंगला सजाया जाएगा। रात 9.30 बजे महाआरती होगी। मंदिर के कपाट रात ठीक 12 बजे बंद कर दिए जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed