फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शरद पूर्णिमा 2018: ठाकुर बांके बिहारी के अद्भुत दर्शन को उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, देखें तस्वीरें

Wed, 24 Oct 2018 02:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Updated Wed, 24 Oct 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
Sharad Purnima 2018 devotees crowd gathered at Banke Bihari Temple
बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में शरद पूर्णिमा पर पहली बार सुबह और शाम जब ठाकुर श्री बांके बिहारी महाराज ने अपने स्वर्ण रजत सिंहासन पर बैठ श्वेत वस्त्रों में वंशी धारण की तो भक्तों में अपने आराध्य के दर्शन की होड़ सी लग गई। बांके बिहारी के अद्भूत रूप के दर्शन पाकर भक्त अभिभूत हो गए। 

शरद पूर्णिमा: ठाकुर बांकेबिहारी के अद्भुत दर्शन को उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, देखें तस्वीरें

Sharad Purnima 2018 devotees crowd gathered at Banke Bihari Temple
बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शरद पूर्णिमा पर पहली बार ठाकुर बांकेबिहारी के सुबह हुए इस दिव्य दर्शन के लिए श्रद्धालु पट खुलने से घंटे भर पहले ही मंदिर के गेट पर पहुंच गए थे। बुधवार की सुबह 7.45 बजे जैसे ही मंदिर के पट खुले वैसे ही श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश कर गए। 

शरद पूर्णिमा: ठाकुर बांकेबिहारी के अद्भुत दर्शन को उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, देखें तस्वीरें

Sharad Purnima 2018 devotees crowd gathered at Banke Bihari Temple
बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मंदिर को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। दर्शन का यह क्रम दोपहर राजभोग आरती तक रहा। शयन भोग के दर्शन के लिए भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। ठाकुर बांकेबिहारी के दुर्लभ दर्शन पाने के लिए हर कोई बेताब दिखाई दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा: ठाकुर बांकेबिहारी के अद्भुत दर्शन को उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, देखें तस्वीरें

Sharad Purnima 2018 devotees crowd gathered at Banke Bihari Temple
बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
स्वर्ण-रजत सिंहासन पर विराजमान मोर, मुकुट, कटी, काछनी और बंसीधारी बांकेबिहारी के दर्शन पाकर भक्त धन्य हो गए। दर्शन के समय पूरा मंदिर परिसर खचाखच भरा रहा। राधे राधे के जयकारों के बीच भक्त दर्शन कर निहाल हो रहे थे। 
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा: ठाकुर बांकेबिहारी के अद्भुत दर्शन को उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, देखें तस्वीरें

Sharad Purnima 2018 devotees crowd gathered at Banke Bihari Temple
शरद पूर्णिमा विशेष
शरद पूर्णिमा पर द्वापर में भगवान श्री कृष्ण ने गोपियों के संग महारास रचाया था। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण अपने भक्तों पर अनन्य कृपा करते हैं। शरद पूर्णिमा पर बांके बिहारी अपने हाथों में मुरली धारण करते है। जबकि सालभर मुरली धारण नहीं करवाई जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed