आगरा कॉलेज के मैदान में मंगलवार को रात मस्ती भरी रही। रंग-बिरंगी रोशनी में नहाते मैदान में युवाओं में डांस का जोश देखने लायक था। अवसर था अमर उजाला की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम ‘महा-रास’ का।
तस्वीरें: अमर उजाला के 'महा-रास' में जमकर झूमी ताजनगरी, 'सितारों' ने बांधा समां
2 of 10
अमर उजाला महारास
- फोटो : अमर उजाला
महारास कार्यक्रम का उद्घाटन राजा अरिदमन सिंह और रानी पक्षालिका सिंह ने किया। डांडिया पर नृत्य करते युवाओं ने एक बार जो झूमना शुरू किया, तो यह दौर लगभग तीन घंटे तक चला।
तस्वीरें: अमर उजाला के 'महा-रास' में जमकर झूमी ताजनगरी, 'सितारों' ने बांधा समां
3 of 10
अमर उजाला महारास
- फोटो : अमर उजाला
मुंबई से आईं गायिका ज्योति मैनी की सुरीली आवाज का जादू युवाओं के सिर चढ़कर बोला। उनके द्वारा गाए गाने तूने मारी एंट्रियां, दिल में बजी घंटियां, आधा है चंद्रमा-रात आधी, बकरार करके हमें, यू न जाइये और ढोल-बाजे, ढोल-बाजे पर युवा ने एक बार जो डांडिया शुरू किया, तो फिर रुकने का नाम नहीं लिया। ज्योति ने लगभग एक घंटे तक शानदार परफॉर्मेंस देकर लोगों का दिल जीत लिया।
तस्वीरें: अमर उजाला के 'महा-रास' में जमकर झूमी ताजनगरी, 'सितारों' ने बांधा समां
4 of 10
अमर उजाला महारास
- फोटो : अमर उजाला
‘महा-रास’ को उस समय नई ऊंचाइयां मिलीं, जब मूवी ‘लंदन ड्रीम्स’ फेम प्लेबैक सिंगर अभिजीत घोषाल स्टेज पर पहुंचे। मेरे रश्क-ए-कमर, एक हसीना थी, एक दीवाना था, नीले-नीले अंबर पर, चांद जब आ जाए गानों पर लोग डांडिया करते रहे। ऋचा हुड्डा के नृत्य के लोग दीवाने हो गए। डांडिया के दौरान ऋचा के डांस को देख युवाओं में और जोश आ गया।
तस्वीरें: अमर उजाला के 'महा-रास' में जमकर झूमी ताजनगरी, 'सितारों' ने बांधा समां
5 of 10
अमर उजाला महारास
- फोटो : अमर उजाला
काशवी कंचन के अपने डांस से डांडिया में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम का संचालन श्रुति सिन्हा, सचिन दिवाकर और इरम खान ने किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का संचालन नटरांजलि थियेटर आर्ट्स की निदेशिका अलका सिंह ने किया।