{"_id":"67c734bf0731ce683603b1a4","slug":"death-on-first-anniversary-of-marriage-husband-and-wife-committed-suicide-by-hanging-themselves-in-agra-2025-03-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी की पहली सालगिरह पर मौत: कमरे में फंदे पर लटकी थी पत्नी, पेड़ पर पति का शव...दोनों ने इस वजह से दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की पहली सालगिरह पर मौत: कमरे में फंदे पर लटकी थी पत्नी, पेड़ पर पति का शव...दोनों ने इस वजह से दे दी जान
Wed, 05 Mar 2025 11:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:33 AM IST
सार
शादी की सालगिरह पर पहले पत्नी और फिर पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मौत के कारणों की पता लगा रही है। हालांकि प्रथम दृष्टया दोनों की जान देने की वजह रात को हुआ विवाद बताया जा रहा है...
विज्ञापन
पति-पत्नी का फाइल फोटो और घर पर लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के डाैकी के गांव नरि कांकरि में मंगलवार सुबह लवकुश (22) और उनकी पत्नी राखी (20) ने शादी की सालगिरह की सुबह फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बहू और बेटे की माैत से परिवार में कोहराम मच गया। दोनों की शादी को एक साल ही हुआ था। आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों के मोबाइल को देखा जा रहा है। सोमवार रात को दंपती में किसी बात को लेकर विवाद की बात भी सामने आ रही है।
घर पर विलाप करती महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मंगलवार सुबह तकरीबन 5 बजे राखी अपने कमरे से बाहर आई। वह पशुओं को चारा डालने के लिए पति से कहकर चली गईं। मां भी बाड़े में काम कर रही थीं। काफी देर बाद भी राखी के नजर नहीं आने पर पति लवकुश इधर-उधर देखने लगा। तभी मां के कमरे में पंखे से साफी से बने फंदे पर वह लटकी नजर आई। यह देखकर लवकुश की चीख निकल गई। जानकारी पर आसपास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। वहीं एक घंटे बाद राखी के परिजन भी आ गए। सुबह 7:30 बजे लवकुश भी घर से निकल गया। घर से 500 मीटर की दूरी पर खेत में पेड़ से वह फंदे पर लटका मिला। बहू और बेटे की माैत से परिवार में कोहराम मच गया।
घर पर मौजूद महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
26 फरवरी को शादी में शामिल होने गई थी राखी
लवकुश के परिजन सदमे में हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को बेटे और बहू की शादी की सालगिरह थी। रात में ठीक से अपने कमरे में सोये थे। सुबह पता नहीं क्या हुआ, जो दोनों ने फंदा लगा लिया। 26 फरवरी को राखी अपने जीजा के यहां से शादी समारोह में शामिल होकर लौटी थी। तभी से पति-पत्नी के बीच किसी बात पर मनमुटाव हुआ था। यह किस बात पर था, यह कोई नहीं जानता है।

पति पत्नी की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव में लोग करते रहे चर्चा
लवकुश और राखी में किसी तरह का विवाद नहीं था। वह हंसी खुशी रह रहे थे। एक रात में ही क्या हुआ, यह लोग समझ नहीं पा रहे हैं। माैसी फूलवती का कहना था कि पत्नी की मृत्यु के बाद ससुराली विवाद कर रहे थे। इसके बाद ही लवकुश घर से निकल गया था। उसने आत्महत्या कर ली।

घर पर बाहर खड़े लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच में जुटी पुलिस
डीसीपी पूर्वी जोन अतुल शर्मा ने बताया कि पति-पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। सुसाइड नोट नहीं मिला है, परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि सोमवार रात को दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद ही यह घटना हुई है। हालांकि अभी जांच की जा रही है।