{"_id":"6858da3d0ad5e819b1023a1d","slug":"dalit-wedding-procession-stopped-uproar-and-stone-pelting-constable-injured-in-etah-2025-06-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: पथराव होते ही बरातियों में भगदड़, खेतों में छिपकर बचाई जान; अनुसूचित युवक की बरात चढ़ने से रोकने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पथराव होते ही बरातियों में भगदड़, खेतों में छिपकर बचाई जान; अनुसूचित युवक की बरात चढ़ने से रोकने पर हंगामा
Mon, 23 Jun 2025 10:46 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 23 Jun 2025 10:46 AM IST
सार
एटा में दलित की बरात चढ़ने से रोकने पर जमकर हंगामा और पथराव हुआ। पथराव के बाद यहां हड़कंप मच गया। इसमें सिपाही घायल हो गया। अवागढ़ थाना इलाके के गांव ढकपुरा में 21 जून की रात बरात आई थी। एसएसपी और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
एटा में अनुसूचित जाति के युवक की बरात रोकने पर हंगामा और पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा में दलित की बरात चढ़ने से रोकने का आरोप लगाते हुए लोगों ने गांव ढकपुरा में हंगामा कर दिया। इसमें एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पीएचसी से आगरा रेफर किया गया है। मामले में पुलिस ने 15 नामजद समेत 50 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।
एटा में अनुसूचित जाति के युवक की बरात रोकने पर हंगामा, अस्पताल में भर्ती कांस्टेबल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायल हुआ सिपाही
एक पत्थर आकर सकरौली थाने में तैनात आरक्षी के सिर में लगा जिससे वह लहूलुहान हो गया। उसे पीएचसी अवागढ़ लाया गया। यहां से आगरा रेफर कर दिया गया। इसके बाद एसएसपी श्याम नारायण सिंह, एएसपी राजकुमार सिंह, एसडीएम जलेसर भावना विमल, सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के लोगों को समझाया और बरात चढ़वाने के बाद अपनी मौजूदगी में शादी की सभी रस्में भी अदा कराईं।

एटा में अनुसूचित जाति के युवक की बरात रोकने पर हंगामा और पथराव, पीड़ित परिवार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले से ही डीआईजी को दिया था प्रार्थनापत्र
मामले को लेकर कुछ पूर्व नियोजित बातें भी सामने आ रही हैं। पहले से ही एक महिला ने डीआईजी के यहां प्रार्थनापत्र दे दिया था। इसमें लिखा गया था कि एससी समाज के युवक की बरात को ठाकुर समाज के लोग नहीं निकलने देंगे।
मामले को लेकर कुछ पूर्व नियोजित बातें भी सामने आ रही हैं। पहले से ही एक महिला ने डीआईजी के यहां प्रार्थनापत्र दे दिया था। इसमें लिखा गया था कि एससी समाज के युवक की बरात को ठाकुर समाज के लोग नहीं निकलने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा में अनुसूचित जाति के युवक की बरात रोकने पर हंगामा और पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सर्व समाज के लोगों ने किया था शादी में सहयोग
युवती के पिता का पूर्व में देहांत हो चुका है और परिवार की आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। गांव वालों के अनुसार इस शादी में सर्वसमाज के लोगों ने मदद की थी। फिर हंगामा क्यों हुआ, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं।

अनुसूचित जाति के लोगों से बात करते बसपा पदाधिकारी
- फोटो : संवाद
बसपा पदाधिकारियों ने लगाए आरोप
बसपा का प्रतिनिधिमंडल रविवार को गांव में पहुंचा। दलित समाज के लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली। अलीगढ़ मंडल प्रभारी राजू रामरतन ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने छतों से पत्थर फेंके। इससे पुलिसकर्मी घायल हुआ लेकिन पुलिस ने दलित समाज के लोगों पर कार्रवाई कर दी। कई लोगों को पीटा, घरों में से लोगों को खींचकर थाने ले गई। दलित समुदाय के लोगों ने रविवार को थाने पर पहुंचकर तहरीर दी, जो नहीं ली गई। बसपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, जिला प्रभारी विजय सिंह, राजीव सिंह, निरंजन सिंह, राजेश दिवाकर प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे।