{"_id":"5e632e258ebc3ef4060f95c5","slug":"crops-damaged-due-to-rain-and-hail-in-agra-division","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रज में बारिश-ओलों ने बिगाड़ी शहरों की सूरत, फसलों की बर्बादी देख किसान को आया रोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज में बारिश-ओलों ने बिगाड़ी शहरों की सूरत, फसलों की बर्बादी देख किसान को आया रोना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 07 Mar 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
बारिश से बर्बादी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फागुन में सावन-भादौं जैसे हालात हो गए हैं। बेमौसम बारिश की एक-एक बूंद किसानों के दिल पर पत्थर बनकर बरसी है। आलू, गेहूं और सरसों की फसल को शुक्रवार की बारिश ने जबरदस्त नुकसान पहुंचाया, तो वहीं शहरों की सूरत भी सुबह से रात तक रुक-रुककर हुई बारिश ने बिगाड़ दी। शनिवार सुबह से आसमान में काले बादल छाये हैं। मौसम की बेरुखी देख ब्रज के किसान चिंतित हैं।
2 of 9
बारिश
- फोटो : Amar Ujala
शुक्रवार तड़के पांच बजे बारिश शुरू हुई तो आधे घंटे तक चलती रही। इससे आगरा में पहले से हो रहे जलभराव में मुश्किलें और खड़ी कर दीं। स्कूली बच्चों के लिए सर्दी बढ़ी तो स्वेटर, कोट के ऊपर रेन कोट पहनकर बच्चे स्कूल पहुंचे। दोपहर में दो बार बारिश हुई और पूरे दिन ही बादल छाए रहे। कमोबेश यही हाल मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा-कासगंज में रहा।
3 of 9
जल निकासी न होने के कारण हुआ जलभराव
- फोटो : Amar Ujala
आगरा में बारिश के कारण दिन में पारा सामान्य से पांच डिग्री नीचे 24.8 डिग्री पर आ गया। दो दिन पहले दिन में पारा 30 डिग्री तक पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई। रात में यह 15.2 डिग्री दर्ज किया गया। शाम को पांच बजे से शुरू हुई बूंदाबांदी के बाद छह बजे तेज हवाओं के साथ ओले पड़े। दिन भर में 21.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
बारिश से फसलों को हुआ नुकसान
- फोटो : Amar Ujala
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बादलों की लुकाछिपी बनी रह सकती है। बारिश के आसार कम रहेंगे। तापमान में कमी आएगी और सुबह सर्द हवाएं रह सकती हैं, वहीं होली पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर से 10 और 11 मार्च को बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
5 of 9
खेतों में बिछी गेहूं की फसल
- फोटो : Amar Ujala
बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। आलू की फसल पानी में डूबी हुई है तो गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। कटने के लिए तैयार खड़ी सरसों की वाली अब ढूंढे नजर नहीं आ रही है। मथुरा में शुक्रवार को भी रुक-रुक कर बारिश हुई है। किसान दिनभर खेतों में एकत्र किए गए आलू और कटी सरसों की फसल को बचाने में जुटे रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।