फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक: नहर में मगरमच्छों ने युवक को बनाया निवाला, आधा धड़ पुलिस ने बमुश्किल छुड़ाया, मंजर देख सहमे लोग

Sun, 11 Sep 2022 05:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Sep 2022 05:47 PM IST
विज्ञापन
Crocodile swallows Youth In River Painful Death Etah News
मगरमच्छ (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के एटा और फिरोजाबाद जिले से बहने वाली हजारा नहर में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। नहर के गोपालझाल पुल के समीप मगरमच्छों ने युवक को अपना निवाला बनाया। मगरमच्छ आधे शरीर को नोंच-नोंच कर खा रहे थे। ये मंजर जब लोगों ने देखा तो वे सहम गए। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने बमुश्किल आधे धड़ को मगरमच्छों से छुड़ाया। युवक की पहचान करना काफी मुश्किल था, लेकिन जब पुलिस ने तलाशी ली, तो उसकी जेब में ट्रैक्टर की चाभी मिली। 

ट्रैक्टर की चाभी से हो सकी शिनाख्त 

पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। इस दौरान जब इस शव के बारे में थाना मिरहची में सूचना दी गई, तो वहां से युवक के नहर में डूबने की खबर मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने  ट्रैक्टर की चाभी से मृतक की शिनाख्त पालिका कर्मी के रूप में कर ली। परिजनों ने बताया कि गणेश विसर्जन के दौरान युवक नहर में डूब गया था, जिसकी तलाश की जा रही थी।
Crocodile swallows Youth In River Painful Death Etah News
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एटा के मारहरा कस्बा के मोहल्ला मीरा की सराय निवासी 22 वर्षीय विकास शुक्रवार को गणेश विसर्जन के दौरान गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूब गया, ग्रामीणों ने उसकी देर शाम तक खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार को फिर उसकी तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
Crocodile swallows Youth In River Painful Death Etah News
मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
वहीं शनिवार देर शाम उसका शव फिरोजाबाद जनपद के एका थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोपालझाल के पास दिखाई दिया। मिरहची थानाध्यक्ष सीपी सिंह ने बताया कि तीन-चार मगरमच्छ एक शव को खा रहे थे। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मुश्किल से मगरमच्छों को भगाकर शव छुड़वाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Crocodile swallows Youth In River Painful Death Etah News
मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष ने बताया कि कमर के ऊपर का हिस्सा मगरमच्छ खा चुके थे। पहनी हुई जींस और उसकी जेब में मिली ट्रैक्टर की चाभी से मृतक की पहचान की गई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Crocodile swallows Youth In River Painful Death Etah News
मगरमच्छ
वहीं युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि विकास मारहरा नगर पालिका में चालक के पद पर कार्यरत था। वह दोस्तों के साथ गणेश विसर्जन करने के लिए गया था। इस दौरान वह नहर में डूब गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed