आगरा में भाजपा विधायक के पुत्र से ठगी करने की कोशिश के आरोप में पकड़े गए युवक यश अमीन के बारे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। खुद को गृहमंत्री अमित शाह का भांजा बताने वाले यश अमीन ने 40 हजार रुपये के कपड़े खरीदने के बाद विधायक योगेंद्र उपाध्याय के बेटे वात्सल्य उपाध्याय से कहा था कि इनका पेमेंट करो। वात्सल्य के पास इतना कैश नहीं था, इसलिए उसने पिता को फोन किया। विधायक ने बताया कि उन्हें शक इसलिए हुआ कि जो शख्स करोड़ों का होटल खरीदने आया हो, वह कपड़ों के रुपये खुद क्यों नहीं दे रहा है।
जिसने खुद को बताया गृहमंत्री अमित शाह का भांजा, वह निकला यश अमीन, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी
यश घर आया और बेटे को साथ लेकर कपड़ों के शोरूम पर गया। वहां उसने 40 हजार रुपये के कपड़े खरीदे और बिल का भुगतान करने के लिए वात्सल्य से कहा। वात्सल्य ने पिता को फोन पर इसकी जानकारी दी। विधायक ने बताया कि उनका माथा ठनक गया कि इतना बड़ा आदमी जो करोड़ों का होटल खरीने आया हो, वह कपड़ों की खरीदारी के पैसे खुद क्यों नहीं दे रहा।
विधायक ने बताया कि उन्होंने बेटे से कहा कि उसे घर ले जाए और कहे कि कपड़े घर ही आ जाएंगे। घर पहुंचकर वात्सल्य ने अपने भाई आलौकिक को यह किस्सा बताया। आलौकिक ने उस युवक का मोबाइल नंबर ट्रू कॉलर पर चेक किया तो नाम विराज शाह नहीं, यश अमीन निकला। इससे शक पुख्ता हो गया। यश अमीन को सर्च इंजन पर चेक किया तो खबर निकली कि वह 2016 में उज्जैन के विधायक ठगी में जेल जा चुका है। यहां उसने कपड़े खरीदे, वहां मोबाइल खरीदकर 65 हजार का भुगतान विधायक से कराया था।
'पूछताछ की जा रही है'
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने कहा कि गृह मंत्री का रिश्तेदार बनकर विधायक से ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज होगा।