{"_id":"5ac8e3f74f1c1ba9618b614d","slug":"the-history-sheeter-criminal-murdered-in-mainpuri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी के मैनपुरी में हिस्ट्रीशीटर की गोलियों से भूनकर हत्या, झोपड़ी में लगाई आग, देखें तस्वीरें ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी के मैनपुरी में हिस्ट्रीशीटर की गोलियों से भूनकर हत्या, झोपड़ी में लगाई आग, देखें तस्वीरें
पुलिस पर हमले के मामले में जमानत पर चल रहे हिस्ट्रीशीटर को हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया। गोलियों की आवाज से ग्रामीण दहशत में आ गए। इस दौरान हमलावरों ने झोपड़ी में भी आग लगा दी। जानकारी होने के बाद अधिकारी व कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
2 of 5
criminal
- फोटो : demo pic
मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र के गांव बरिहा निवासी 27 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर मजबूत सिंह कुछ दिनों पूर्व ही जमानत पर जेल से छूटकर आया था। वह घर पर न रहकर रामनगर पुल के पास झोपड़ी डालकर रह रहा था। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे वह झोपड़ी में सो रहा था तभी हमलावर वहां आ पहुंचे।
3 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस और भीड़
- फोटो : अमर उजाला
आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग करते झोपड़ी में घुस गए। हमलावरों ने मजबूत के सीने से लेकर पूरे शरीर में कुल आठ गोलियां मारीं। उसके हाथ-पांव बांधने के बाद झोपड़ी में आग लगाकर चले गए। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण दहशत में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जलाई गई झोपड़ी
- फोटो : अमर उजाला
परिजन व ग्रामीण जब झोपड़ी के पास पहुंचे तो आग सुलग रही थी। वहीं हमलावर वहां से भाग चुके थे। बहन ने गोलियां लगने से लहूलुहान भाई के हाथ-पैर खोले। ग्रामीणों के सहयोग से आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मजबूत सिंह ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वारदात की जानकारी होने के बाद अधिकारी कई थानों का फोर्स लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक परिजन शव को लेकर गांव आ चुके थे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों से जानकारी जुटाई। मृतक की बहन ने बताया कि उसने हमलावरों को पहचान लिया है। उसने कुछ नाम भी बताए जिसके बाद पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।