{"_id":"6b09f58997670ee4550dfdbb","slug":"charging-stations-a-hurdle-for-electric-buses-jhansi-news-c-11-jhs1019-924358-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: इलेक्टि्रक बसों की राह में चार्जिंग स्टेशन का रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: इलेक्टि्रक बसों की राह में चार्जिंग स्टेशन का रोड़ा
विज्ञापन
झांसी। झांसी डिपो से ललितपुर और उरई के लिए फिलहाल 20 इलेक्टि्रक बसें चलने की कोई संभावना नहीं है। इसकी वजह झांसी में चार्जिंग स्टेशन की छह यूनिट में से एक बनना है। इसके चलते क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) ने मुख्यालय को पत्र भेजकर फिलहाल बसें नहीं भेजने का अनुरोध किया है।
रोडवेज मुख्यालय से झांसी डिपो को 20 इलेक्टि्रक बसें मिलने की चर्चा कई माह से चल रही है। इन बसों के सुचारु संचालन के लिए झांसी और उरई में चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने हैं। राजगढ़ में चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम कई माह से चल रहा है, जो अब तक पूरा नहीं हुआ है। सूत्रों का कहना है कि चार्जिंग स्टेशन पर छह यूनिट बनने हैं, जिनमें से अब तक सिर्फ एक ही बन सका है।
वहीं, उरई में चार्जिंग स्टेशन के लिए बुधवार को लखनऊ से आई इंजीनियरों की टीम ने बस स्टैंड के पास स्थान चिह्नित किया है। ऐसे में उरई में कम से कम सात से आठ माह चार्जिंग स्टेशन बनने में लगेंगे। इन परिस्थितियों के चलते यदि डिपो को इलेक्टि्रक बसें मिल भी जाती हैं, तो उनका संचालन संभव नहीं हो सकेगा। इसलिए क्षेत्रीय प्रबंधक ने मुख्यालय को पत्र भेजकर फिलहाल बसें नहीं भेजने के लिए कहा है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश चंद्र आर्य ने बताया कि झांसी में चार्जिंग स्टेशन की एक ही यूनिट बनकर तैयार हुई है। शेष पांच यूनिट तीन माह में बनकर तैयार होने की उम्मीद है। जल्द ही उरई में चार्जिंग स्टेशन बनने का काम शुरू हो जाएगा, उसके लिए स्थान चिह्नित कर लिया है। रही बात डिपो को 20 बसें मिलने की, तो फिलहाल मुख्यालय को बसें नहीं भेजने के लिए पत्र लिख दिया है। जब झांसी के चार्जिंग स्टेशन तैयार हो जाएंगे, तब बसें मंगवाकर चलवाई जाएंगी।
धीरे-धीरे बढ़ रहीं ललितपुर की बसें
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि ललितपुर के लिए धीरे-धीरे बसों का संचालन बढ़ाया जा रहा है। इसकी वजह रोडवेज बसों के समुचित संचालन की लोगों को जानकारी नहीं होना है। तय किया गया है कि जैसे-जैसे स्टैंड पर यात्री आ रहे हैं, वैसे-वैसे ललितपुर के लिए बसें भेजी जा रही है। शुक्रवार की देर शाम तक 12 बसों का चलाया गया है।