{"_id":"6b09ecd4a2635026530f4793","slug":"body-of-an-elderly-man-found-hanging-from-a-tree-in-a-tea-garden-kangra-news-c-95-1-ssml1021-267719-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: चाय के बगीचे में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: चाय के बगीचे में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव
Sat, 28 Nov 2026 05:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 28 Nov 2026 05:05 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। राजपुर टांडा निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग का शव शुक्रवार शाम घर से कुछ दूरी पर चाय के बगीचे में पेड़ से लटका मिला। बुजुर्ग एक दिन पहले अचानक घर से लापता हो गए थे।
परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सतीश कुमार निवासी राजपुर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले एक टांग कटने के बाद से वह परेशान चल रहे थे। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
डीएसपी सुनील राणा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद