{"_id":"5f5d984c8ebc3e4c967d440f","slug":"raja-man-singh-murder-case-accused-kan-singh-dies-during-treatment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजा मानसिंह हत्याकांडः मुख्य आरोपी पूर्व तत्कालीन सीओ कान सिंह की मौत, 82 वर्ष थी उम्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
राजा मानसिंह हत्याकांडः मुख्य आरोपी पूर्व तत्कालीन सीओ कान सिंह की मौत, 82 वर्ष थी उम्र
भरतपुर के राजा मानसिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी कान सिंह भाटी की इलाज के दौरान मौत हो गई। 8 सितंबर को उनकी जिला जेल में हालत बिगड़ी थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पहले आगरा फिर जयपुर ले जाया गया था।
2 of 5
राजा मान सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बहुचर्चित राजा मानसिंह हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त सजायाफ्ता कान सिंह भाटी की जयपुर के एसएमएस अस्पताल में शुक्रवार की रात नौ बजे मौत हो गई। 82 वर्षीय कान सिंह भाटी ने 8 सितंबर को जेल अधिकारियों से पेट में गड़बड़ी की शिकायत की थी। जिसके बाद उन्हें जेल अस्पताल से जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उन्हें आगरा रेफर किया गया।
3 of 5
राजा मान सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के एसएन अस्पताल में जब उनकी हालत नहीं सुधरी तो परिजनों की मौजूदगी में उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी रहे कि 21 फरवरी 1985 में राजा मानसिंह की राजस्थान पुलिस ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजा मानसिंह का फाइल फोटो और दूसरे चित्र में विजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में राजा मान सिंह के दामाद विजय सिंह सिरोही ने एफआईआर दर्ज कराई थी। वह घटना के चश्मदीद भी थे। जिला जज ने 22 जुलाई 2020 को राजस्थान पुलिस के तत्कालीन सीओ कान सिंह भाटी सहित 11 पुलिसकर्मियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
मथुरा जेल
- फोटो : अमर उजाला
जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कान सिंह भाटी की जयपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जयपुर में ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। - शैलेंद्र कुमार मैत्रेय, वरिष्ठ जेल अधीक्षक।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।