फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माशूका...मोबाइल और मौत: प्रेमी पर कसा सबूतों का शिकंजा, गेस्ट हाउस में की थी खौफनाक हत्या

Thu, 22 Oct 2020 01:34 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 22 Oct 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
Police Charge Sheet In Case Of Woman Murder In Hotel Agra
इसी गेस्ट हाउस में हुई थी हत्या - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सिकंदरा तिराहा स्थित होटल सिकंदरा गेस्ट हाउस एंड रेस्टोरेंट में महिला प्रीति की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी लाखन के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट लगा दी है। इसमें 11 गवाह बनाए गए हैं। प्रेमी ने महिला को मोबाइल दिलाने के बहाने बेल्ट से गला घोंटकर मार डाला था। इसके बाद फरार हो गया था। पुलिस ने केस में 11 गवाह बनाए हैं। इनमें साक्ष्य के रूप में सीसीटीवी फुटेज, काल डिटेल और मोबाइल की लोकेशन भी शामिल है।
Police Charge Sheet In Case Of Woman Murder In Hotel Agra
आरोपी लखन - फोटो : अमर उजाला
विगत 21 सितंबर को सिकंदरा गेस्ट हाउस एंड रेस्टोरेंट में महिला की हत्या की गई थी। आरोपी फरार हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के बैग में मिले मोबाइल से उसकी शनाख्त प्रीति बघेल (38) पत्नी लच्छेंद्र निवासी बाईंपुर, सिकंदरा के रूप में की थी। पुलिस ने नगला बूढ़ी निवासी लाखन को गिरफ्तार किया था।
 
Police Charge Sheet In Case Of Woman Murder In Hotel Agra
आरोपी लखन - फोटो : अमर उजाला
वह मोबाइल दिलाने के बहाने प्रीति को होटल में लेकर आया था। उसे शक था कि प्रीति किसी और से भी मोबाइल पर बात करती है। इस बात पर विवाद के दौरान बेल्ट से प्रीति का गला घोंटकर हत्या कर दी थी। दो घंटे बाद गेस्ट हाउस से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद जेल भेजा गया था। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि केस में एक महीने में चार्जशीट लगा दी गई है। इसमें आरोपी लाखन को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Police Charge Sheet In Case Of Woman Murder In Hotel Agra
जांच करते एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला
11 गवाह और सीसीटीवी फुटेज हैं साक्ष्य 
पुलिस ने बताया कि होटल में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इनमें आरोपी की तस्वीर आई थी। इसके फुटेज को अहम साक्ष्य बनाया गया है। इसके साथ ही होटल के कर्मचारी, मृतका के परिजन सहित 11 गवाह बनाए गए हैं। वहीं आरोपी की लोकेशन भी होटल की थी। यह भी साक्ष्य के रूप में है। इसके अलावा कॉल डिटेल भी है। आखिरी बार प्रीति ने उसे फोन किया था। 
विज्ञापन
Police Charge Sheet In Case Of Woman Murder In Hotel Agra
लोगों से पूछताछ करते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
टिफिन लेने के दौरान हुई थी दोस्ती  
पुलिस की पूछताछ में पता चला था कि आरोपी लाखन बैग बनाने की फैक्टरी में काम करता था। प्रीति भोजन का टिफिन पहुंचाने का काम करती थी। लाखन की प्रीति से दोस्ती हो गई। छह महीने पहले उसे प्रीति पर शक हो गया कि वह किसी और से भी मोबाइल पर बात करती है। इसका विरोध करने पर प्रीति ने बात करना बंद कर दिया था। इसलिए हत्या की साजिश की।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed