{"_id":"6aa2a09e50d18766920797f0","slug":"married-woman-commits-suicide-due-to-pressure-to-sell-her-housing-scheme-house-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1062589-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: आवास योजना के मकान को बेचने के दबाव से विवाहिता ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: आवास योजना के मकान को बेचने के दबाव से विवाहिता ने दी जान
विज्ञापन
एक सप्ताह पूर्व विवाहिता की ओर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लेने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। आरोप है कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत बने मकान को बेचने के विवाद से तंग आकर विवाहिता ने मौत को गले लगाया है। मृतका के पिता ने पति, दो देवर और सास पर प्रताड़ित करने व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुजफ्फरनगर के कस्बा पुरकाजी के मोहल्ला खेड़ा दरवाजा निवासी नसीम ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी 32 वर्षीय अनीशा की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व मोहल्ला मलानपुरा, मंगलौर निवासी अनीश के साथ हुई थी। दंपती के पांच बच्चे हैं। अनीशा के नाम प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत हुआ था जिस भूमि पर यह मकान बना है उसका बैनामा उसकी सास हाशमी के नाम है।
आरोप है कि पति अनीश, देवर शहजाद व रईस और सास हाशमी उस मकान को बेचना चाहते थे और अनीशा पर बैनामा के कागजात पर हस्ताक्षर करने का दबाव बना रहे थे। अनीशा के पांच बच्चे होने और बेघर होने का हवाला देकर विरोध करने पर आरोपी उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते थे।
विज्ञापन
तहरीर के मुताबिक, 31 अगस्त 2026 को अनीशा ने फोन पर परिजनों को बताया कि आरोपी उसे घर से निकालने की धमकी दे रहे हैं और उसके साथ मारपीट की गई है। स्वास्थ्य खराब होने के कारण पिता तुरंत नहीं पहुंच सके। अगले दिन 01 सितंबर को जब पिता बेटी के ससुराल पहुंचे तो उन्होंने अनीशा का शव पंखे से लटका पाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी अनीस, शहजाद, रईस व हाशमी निवासी मोहल्ला मलानपुरा मंगलौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।