फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 लाख रुपये हड़पने के चक्कर में हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, सच्चा दोस्त ही निकला कातिल

Wed, 21 Oct 2020 10:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 21 Oct 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
Friends killed Property dealer for money in Gorakhpur
खेत में पड़ा मिला था इंद्रासन का शव। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर के चौरीचौरा इलाके में हत्या कर फेंके गए प्रॉपर्टी डीलर इंद्रासन निषाद की हत्या का 12 घंटे के भीतर पुलिस ने पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि मोहरीपुर में शिवम टाइल्स के नाम से दुकान चलाने वाले जिस मित्र को इंद्रासन ने 15 लाख रुपये का टाइल्स दिलाकर व्यापार बढ़ाने में मदद की थी, उसी ने रुपये की वापसी ना करने के लालच में अपने दोस्तों संग मिलकर ना सिर्फ हत्या की साजिश रची बल्कि उसे अंजाम तक पहुंचाया।
Friends killed Property dealer for money in Gorakhpur
लावारिस मिली थी इंद्रासन की कार। - फोटो : अमर उजाला।

विश्वास में लेकर उसे पहले नौतनवां घर बुलाया फिर साथ में खाया-पीया फिर हत्या कर फरार हो गए। चारों आरोपितों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। हालांकि मुख्य आरोपित व्यापारी कन्हैया अभी फरार है। आरोपियों की पहचान गुलरिहा इलाके के रामपुर पोखरा टोला निवासी रमेश उर्फ रोशन, पिपराइच के महमूदाबाद निवासी संकेश, रफीक और प्रवीण कुमार उर्फ सचिन के रूप में हुई।

 

Friends killed Property dealer for money in Gorakhpur
प्रॉपर्टी डीलर इंद्रासन। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

एसपी नार्थ अरविंद पांडेय ने पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शव मिलने के कुछ देर बाद ही चिलुआताल पुलिस ने मृतक की पहचान इंद्रासन के रूप में कर दी थी, जिसके बाद पिता और घर के अन्य सदस्य भी पहुंचकर शव की पहचान किए। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि नौतनवां निवासी कन्हैया शिवम टाइल्स के नाम से चिलुआताल इलाके में दुकान चलाता है और उसे इंद्रासन ने दोस्ती में पंद्रह लाख रुपये का टाइल्स दिलाया था। उसी रुपये को बार-बार इंद्रासन वापस करने को कह रहा था जिसे हड़पने की नीयत से कन्हैया ने ही हत्या की साजिश रची।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Friends killed Property dealer for money in Gorakhpur
कार की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

कन्हैया ने नौतनवां में इंद्रासन को बुलाया और फिर वहीं पर इंद्रासन और कन्हैया साथ में खाए-पीए। रात 10:30 बजे के करीब इंद्रासन वापस आने के लिए कार में सवार हुए थे। उसी समय पीछे कन्हैया, संकेश बगल में रमेश बैठ गए। रफीक पीछे से बाइक से आ रहा था। रास्तों ने कन्हैया ने कहा कि चौरीचौरा तरफ चलो वहीं पर रुपये देंगे। फिर सुनसान जगह देखते ही कन्हैया ने पीछे से गझमा से गला कस दिया और रमेश ने स्टेयरिंग संभालकर गाड़ी बंद कर दी।

 

विज्ञापन
Friends killed Property dealer for money in Gorakhpur
मृतक इंद्रासन। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
रफीक पीछे से चाकू लेकर आया और कन्हैया ने गर्दन काट कर शव को फेंक दिया। फिर सब गाड़ी से गुलरिहा पहुंचे वहीं पर गाड़ी छोड़ कर अपने-अपने घर चले गए और कन्हैया अपने मित्र के साथ फरार हो गया। कन्हैया की तलाश की जा रही है। कन्हैया को उसके व्यापारी मित्र प्रवीण ने छिपाने में मदद की थी।

कान के कुंडल से हुई पहचान
इंद्रासन के एक कान में कुंडल था। इसी से उनकी पहचान हो पाई। चिलुआताल थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराने गए परिजनों से पुलिस ने कुंडल के बारे में पूछा और हामी भरने पर फोटो दिखाई, जिसके बाद चौरीचौरा पहुंचकर परिजनों ने शिनाख्त की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed