मथुरा में मंगलवार को एक किशोरी के अपहरण के बाद बवाल हो गया। गुस्साए परिवारीजनों ने विरोध में दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे को जाम कर दिया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस को हालात काबू में करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। तब जाकर करीब दो घंटे बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हुआ। मुड़िया मेला के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं।
2 of 5
हाईवे को जाम कर दिया
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में लाजपत नगर कालोनी निवासी प्रदीप चौधरी सेना से रिटायर्ड हैं। उनकी 16 वर्षीय पुत्री सोमवार को सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी। परिवारीजनों के अनुसार वह ई-रिक्शा में बैठकर स्कूल जा रही थी। रास्ते में हाईवे पर बजरंग चौराहे के समीप से बालिका लापता हो गई।
3 of 5
हाईवे को जाम कर दिया
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर में करीब दो बजे तक जब बालिका घर नहीं पहुंची तो परिवारीजनों को चिंता हुई। उन्होंने स्कूल में जाकर पता किया तो बालिका की सूचना नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद परिवारीजनों ने थाना हाईवे में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। मंगलवार को सुबह तक बालिका के बारे में कोई सूचना न मिलने पर परिवारीजन भड़क गए।
4 of 5
हाईवे को जाम कर दिया
- फोटो : अमर उजाला
कालोनी के लोगों के साथ उन्होंने सुबह-सुबह हाईवे पर आकर जाम लगा दिया और बालिका की बरामदगी की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस की परिवार वालों के साथ झड़प भी हो गई। इस पर भीड़ भड़क गई और वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा कर हाईवे के दोनों ओर यातायात रोक दिया। मंगलवार से ही शुरू हो रहे मुड़िया मेला के लिए श्रद्धालुओं के आवागमन के चलते हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया।
5 of 5
हाईवे को जाम कर दिया
- फोटो : अमर उजाला
बाद में हालात काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद करीब दो घंटे में हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने परिवारीजनों को घटना के जल्द से जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।