फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused arrested with stolen gas cylinders and rice.

Sant Kabir Nagar News: चोरी के गैस सिलिंडर और चावल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Sun, 13 Sep 2026 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with stolen gas cylinders and rice.
लोहरौली। थाना दुधारा पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का गैस सिलिंडर और 40 किलो चावल बरामद किया है। आरोपी चोरी का सामान बेचने की फिराक में परसा झकरिया कब्रिस्तान के पास खड़ा था। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

शनिवार को उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव पुलिस टीम के साथ पचपोखरी कस्बे में संदिग्ध व्यक्तियों और अपराधियों की तलाश में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का सामान बेचने के लिए एक व्यक्ति परसा झकरिया कब्रिस्तान के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान राज उर्फ राजकुमार निवासी परसा झकरिया, थाना दुधारा के रूप में हुई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने चोरी का सामान पास में घास के झुरमुट में छिपाकर रखने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed