फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छात्रा के अपहरण के बाद मथुरा में बवाल, दो घंटे जाम रहा हाईवे

Tue, 04 Jul 2017 02:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला मथुरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 04 Jul 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
parent jam national highway after kidnap of daughter in mathura
हाईवे को जाम कर दिया - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में मंगलवार को एक‌ किशोरी के अपहरण के बाद बवाल हो गया। गुस्साए परिवारीजनों ने विरोध में दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे को जाम कर दिया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस को हालात काबू में करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। तब जाकर करीब दो घंटे बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हुआ।  मुड़िया मेला के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। 
parent jam national highway after kidnap of daughter in mathura
हाईवे को जाम कर दिया - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में लाजपत नगर कालोनी निवासी प्रदीप चौधरी सेना से रिटायर्ड हैं। उनकी 16 वर्षीय पुत्री सोमवार को सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी। परिवारीजनों के अनुसार वह ई-रिक्‍शा में बैठकर स्कूल जा रही थी। रास्ते में हाईवे पर बजरंग चौराहे के समीप से बालिका लापता हो गई। 
parent jam national highway after kidnap of daughter in mathura
हाईवे को जाम कर दिया - फोटो : अमर उजाला
दोपहर में करीब दो बजे तक जब बालिका घर नहीं पहुंची तो परिवारीजनों को चिंता हुई। उन्होंने स्कूल में जाकर पता किया तो बालिका की सूचना नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद परिवारीजनों ने थाना हाईवे में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। मंगलवार को सुबह तक बालिका के बारे में कोई सूचना न मिलने पर परिवारीजन भड़क गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
parent jam national highway after kidnap of daughter in mathura
हाईवे को जाम कर दिया - फोटो : अमर उजाला
कालोनी के लोगों के साथ उन्होंने सुबह-सुबह हाईवे पर आकर जाम लगा दिया और बालिका की बरामदगी की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस की परिवार वालों के साथ झड़प भी हो गई। इस पर भीड़ भड़क गई और वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा कर हाईवे के दोनों ओर यातायात रोक दिया। मंगलवार से ही शुरू हो रहे मुड़िया मेला के लिए श्रद्धालुओं के आवागमन के चलते हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया। 
विज्ञापन
parent jam national highway after kidnap of daughter in mathura
हाईवे को जाम कर दिया - फोटो : अमर उजाला
बाद में हालात काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद करीब दो घंटे में हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने परिवारीजनों को घटना के जल्द से जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed