{"_id":"6aa59c11c9d902003c0efdba","slug":"on-saturday-evening-a-motorcycle-coming-from-the-opposite-direction-collided-with-a-bolero-near-aurai-village-on-the-aligarh-kanpur-highway-kannauj-news-c-214-1-knj1005-155960-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: उल्टी दिशा से आ रही बाइक बोलेरो से टकराई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: उल्टी दिशा से आ रही बाइक बोलेरो से टकराई, एक की मौत
विज्ञापन
छिबरामऊ/सिकंदरपुर (कन्नौज)। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर शनिवार शाम ग्राम औराई के पास उल्टी दिशा से आ रही एक बाइक बोलेरो से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोस्त की मौत हो गई और चचेरे भाई घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सौ शैया अस्पताल ले जाया गया। वहां पर प्राथमिक इलाज के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। तीनों युवक रोहिली स्थित मां जाहरा देवी मेले से घर वापस लौट रहे थे।
फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी गौरीशंकर (50), चचेरे भाई निर्दाेष कटियार (45) व गांव के ही बादाम सिंह पाल (48) के साथ सुबह बाइक से तालग्राम के रोहिली गांव में लगे मेले में गए थे। शाम को तीनों घर लौट रहे थे। अलीगढ़-कानपुर हाईवे के ग्राम औराई के पास उल्टी दिशा से आ रही बाइक सामने से आ रही बोलेरो से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हाईवे एंबुलेंस से घायलों को सौ शैया अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डाॅक्टर ने परीक्षण के बाद में बादाम सिंह पाल को मृत घोषित कर दिया। गौरी शंकर और निर्दाेष कटियार की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
हाईवे पर बिखरा प्रसाद, चंद मिनटों में छा गया मातम
हादसे के बाद सड़क पर मेले से लाया गया प्रसाद और सामान बिखर गया। बोलेरो चालक अरविंद कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अलीगढ़ से लखनऊ लौट रहा था। चालक के अनुसार औराई के पास सामने से बाइक तेज गति में गलत दिशा से आ रही थी। उसने वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाइक सवार नियंत्रण नहीं कर सके और कार से सीधे आकर टकरा गए। वहीं, पुलिस के मुताबिक बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
बादाम सिंह की मौत से परिवार के नहीं थमे रहे आंसू
हादसे में बादाम सिंह की मौत की की सूचना मिलते ही परिजन सौ शैय्या अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर हाल बेहाल है। बादाम सिंह पेशे से किसान थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी रिचा पाल, माता जानकी देवी और पांच बच्चे बेटियां रिचा, डोली, जूली, कुमकुम व बेटा हर्षित हैं। अचानक हुए इस हादसे के बाद परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।