फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा: बीच सड़क पर कार फूंक गोलियां बरसाने वाले शुभम की मां गिरफ्तार, सामने आई ये बात

Sat, 28 Sep 2019 12:53 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Sep 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
mother of accused arrested for spread panic by firing in mathura
कार फूंक कर बरसाईं गोलियां (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में एसएसपी ऑफिस के समीप कार में आग लगाकर फायरिंग करने वाले शुभम चौधरी की मां को भी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शुभम ने फायरिंग करने से पहले अपनी मां को फोन किया था। मां-बेटे की बातचीत वाला 15 मिनट का ऑडियो भी पुलिस के पास है। पुलिस का कहना है कि शुभम की मां धर्मवीरी साजिश में शामिल थी। 
mother of accused arrested for spread panic by firing in mathura
ताबड़तोड़ फायरिंग कर फैलाई दहशत (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
25 सितंबर की शाम एसएसपी कार्यालय के पास चौकी सिविल लाइंस के सामने सड़क पर अपनी नई कार को आग के हवाले करने के बाद पिस्टल से फायरिंग करके शुभम चौधरी ने दहशत फैला दी थी। उसके साथ उसकी महिला मित्र अंजुला और उसके बच्चे भी थे। एक घंटे के ड्रामे के बाद वकीलों ने शुभम और महिला मित्र को पकड़ लिया था। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने के बाद दोनों को गुरुवार को जेल भेज दिया था।
mother of accused arrested for spread panic by firing in mathura
आरोपी युवक और महिला को ले जाती पुलिस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को सदर बाजार पुलिस ने शुभम की मां धर्मवीरी को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक हंसराज सिंह भदौरिया ने बताया कि धर्मवीरी को साजिश में शामिल होना मानकर जेल भेजा है। दहशत फैलाने से पहले मां से शुभम की हुई बातचीत उनके इस साजिश में शामिल होने की तरफ साफ इशारा कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mother of accused arrested for spread panic by firing in mathura
आरोपी शुभम (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में शुक्रवार को भी अंजुला के पति दिनेश चंद शर्मा का कोई सुराग नहीं लगा। दिनेश करीब छह महीने से लापता है। सदर बाजार पुलिस दिनेश के बयान लेना चाहती है। फिलहाल पुलिस उसका पता लगा रही है। उम्मीद की जा रही है कि दिनेश के बयान से काफी हद तक मामला साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
mother of accused arrested for spread panic by firing in mathura
हाथ में पिस्टल पकड़े युवक (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि अगर कोई शुभम चौधरी पर कर्ज की शिकायत लेकर आएगा तो उसका मुकदमा तत्काल दर्ज किया जाएगा। शुक्रवार की देरशाम तक तो कोई शिकायकर्ता सामने नहीं आया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed