{"_id":"5d8cae3c8ebc3e013a3e407a","slug":"young-man-and-his-girlfriend-sent-to-jail-for-open-fire-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क पर कार फूंक ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, जेल जाते वक्त बोला- सिस्टम में सुधार चाहता हूं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बीच सड़क पर कार फूंक ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, जेल जाते वक्त बोला- सिस्टम में सुधार चाहता हूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 27 Sep 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कार फूंक कर बरसाईं गोलियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मथुरा में एसएसपी दफ्तर के समीप अपनी कार फूंक कर फायरिंग करने के मामले में नामजद शुभम चौधरी और अंजुला शर्मा को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गुरुवार को जेल जाते वक्त दोनों में से किसी के भी चेहरे पर कोई पछतावा नहीं था। शुभम ने कहा कि वो तो व्यवस्था को बदलना चाहता है। सिस्टम में सुधार चाहता है।
2 of 5
ताबड़तोड़ फायरिंग कर फैलाई दहशत
- फोटो : अमर उजाला
टाउनशिप राधाटाउन निवासी शुभम चौधरी और उसकी महिला मित्र अंजुला शर्मा को बुधवार शाम को एसएसपी दफ्तर के समीप फायरिंग करके दहशत फैलाने में गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों के खिलाफ थाना सदर बाजार में धारा 186, 188, 332, 353, 431, 435, 307, 504, 506 और 7 क्रिमिनल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था।
3 of 5
आरोपी युवक और महिला को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद शुभम और अंजुला को न्यायिक मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह की अदालत में पेश किया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जेल जाते वक्त शुभम चौधरी को घटना पर कोई पछतावा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आरोपी शुभम
- फोटो : अमर उजाला
शुभम बार बार कह रहा था कि उसका मकसद सिस्टम को जगाना था। व्यवस्था को बदलने का प्रयास वो लगातार करता रहेगा। वहीं अंजुला शर्मा भी मुस्कुराते हुए जेल गई। वो अपने दो बच्चों से दूर हो रही थी। उसे भी कोई पछतावा नहीं था।
विज्ञापन
5 of 5
हाथ में पिस्टल लेकर खड़ा युवक और महिला
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी शुभम और अंजुला शर्मा को जब पुलिस जिला अस्पताल और कचहरी लेकर पहुंची तो कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। कचहरी में भारी पुलिस फोर्स लगाया गया था। दोनों को मीडिया से भी दूर रखने की कोशिश करने में पुलिस लगी रही। पुलिस अधिकारी भी कचहरी में पहुंच गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।