{"_id":"5f6a3d818ebc3e00511dfc0f","slug":"girlfriend-family-boyfriend-beaten-to-death-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वृंदावन हत्याकांड: प्रेमिका के दरवाजे पर प्रेमी ने की थी ऐसी हरकत, भड़के परिजनों ने ले ली जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वृंदावन हत्याकांड: प्रेमिका के दरवाजे पर प्रेमी ने की थी ऐसी हरकत, भड़के परिजनों ने ले ली जान
Wed, 23 Sep 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
मृतक साहब सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के वृंदावन क्षेत्र में नाबालिग प्रेमिका से मिल गए युवक साहब सिंह की हत्या के मामले में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। प्रेमिका के दरवाजे पर पहुंचे साहब सिंह ने उसके बाबा समेत कई लोगों को पहले कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद दबंगई दिखाते हुए सभी के सामने उसके घर में घुस गया। इसी वजह से लोग भड़के और पीट-पीटकर उसकी जान ले ली गई। वहीं मृतक के परिजन रास्ते से उठाकर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं।
गांव में पुलिस तैनात
- फोटो : अमर उजाला
घटनाक्रम की शुरुआत मंगलवार रात करीब 9.30 बजे हो गई थी। जैंत चौकी प्रभारी अरविंद कुमार के अनुसार ग्राम परखम गुर्जर के दोनों युवक गांव भरतिया पहुंच गए। यहां पर साहब सिंह ने प्रेमिका के बाबा समेत वहां बैठे लोगों को भी कोल्ड ड्रिंक पिलाई। चर्चा है कि उसने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया था। कोल्डड्रिंक पिलाने के बाद युवक ने अपने साथी को घर के बाहर छोड़ दिया और खुद दबंगई दिखाते हुए घर के अंदर जाने लगा।
पुलिसकर्मियों से जानकारी लेते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
प्रेमिका के बाबा ने साहब सिंह को घर में जाते देखा तो शोर मचाया। शोर सुनते ही परिजनों तथा ग्रामीणों ने साहब सिंह को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। उसके साथी को भी पीटा गया। इसी दौरान ग्रामीणों में से किसी ने जैंत चौकी पुलिस को सूचना दे दी। जैंत पुलिस ने पिटाई से घायल दोनों युवकों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने साहब सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक साहब सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सुबह हुई घटना की जानकारी
मृतक के पिता भगवान सिंह ने बताया कि उनका पुत्र तथा लक्ष्मण सिंह मजदूरी करने जाते थे तथा रात करीब 8-9 बजे लौटकर आते थे। जब साहब सिंह रात 9 बजे तक नहीं लौटा तब उन्होंने अपने पुत्र को फोन मिलाया। उसने बताया कि वह थोड़ी देर में आ जाएगा। इसके बाद 11 बजे पुलिस आई और उनके दूसरे पुत्र को साथ ले गई। सुबह तीन बजे उन्हें घटना की जानकारी हो सकी।

घटना के संबंध में जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रात करीब एक बजे भरतिया गांव पहुंचे एसएसपी गौरव ग्रोवर सुबह पांच बजे तक वहीं रहे। उनके द्वारा ग्रामीणों से लेकर किशोरी तक से बातचीत की गई। इसके बाद गांव में पुलिस तथा पीएसी तैनात करने का निर्देश दिया। किशोरी ने पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं।
युवक के सिर में लगी थी चोट
साहब सिंह की मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई है। मारपीट के दौरान उसके सिर में पीछे से प्रहार किया गया बताया गया।
किशोरी के परिजनों ने नहीं दी तहरीर
किशोरी के परिजनों ने इस वारदात के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर चार लोगों को हिरासत में लिया है।