{"_id":"6ae090eef38243d4d901a8c6","slug":"1750-grams-of-chitta-synthetic-drug-seized-in-two-cases-three-accused-arrested-kangra-news-c-95-1-kng1004-263619-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दो मामलों में 17.50 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दो मामलों में 17.50 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
Wed, 28 Oct 2026 05:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 28 Oct 2026 05:23 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के आरोपियों से एक लाख की नकदी भी बरामद, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। पुलिस थाना धर्मशाला और सीआईए टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर गश्त और होटल में छापामारी कर तीन युवकों को 17.50 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की है। इसमें गिरफ्तार पंजाब के दो युवकों से एक लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पहला मामला धर्मशाला पुलिस थाना क्षेत्र के तहत योल के पास सामने आया। यहां संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 7.14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी गौरव शर्मा निवासी शाम नगर, धर्मशाला को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे मामले में धर्मशाला के खनियारा स्थित एक निजी होटल में सूचना के आधार पर सीआईए कांगड़ा की टीम ने दबिश दी।
इस दौरान दो व्यक्तियों के कब्जे से 10.36 ग्राम चिट्टा और एक लाख रुपये नकद बरामद किए गए। मौके पर पुलिस ने सुनील कुमार निवासी जलालाबाद, फाजिल्का और मनजीत सिंह निवासी मुंडी खरड़, पंजाब को गिरफ्तार किया। आरोपियों से होटल से बरामद एक लाख रुपये की नकदी के संबंध में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए हैं। प्रारंभिक तौर पर पुलिस को आशंका है कि यह रकम नशीले पदार्थों की बिक्री से अर्जित की गई हो सकती है। इस पहलू की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बॉक्स....
अब तक छह करोड़ कि संपत्ति जब्त
एसपी ने बताया कि पुलिस जिला कांगड़ा में अब तक करीब छह करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं, तीन मामलों में सक्षम प्राधिकारी से अनुमति मिलने का इंतजार है। नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ इस अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।