फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Arrived three-month visa turned theft losing belongings and running out money two arrested

वाराणसी: तीन महीने के वीजा पर आए, सामान गायब होने और पैसे खत्म हुए तो करने लगे चोरी; दो गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2026 06:27 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 28 Oct 2026 06:27 AM IST
सार

तीन महीने के वीजा पर वाराणसी आए दो विदेशी नागरिकों के पैसे खत्म हुए तो वे चोरी करने लगे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में सामने आया कि आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने चोरी की घटनाओं को अंजाम देना शुरू किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य आपराधिक मामलों की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
Varanasi Arrived three-month visa turned theft losing belongings and running out money two arrested
पुलिस के गिरफ्त में बांग्लादेशी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पुलिस ने बीती देर रात फरीदपुर अंडरपास के पास से बांग्लादेश मोहम्मद बैरूल इस्लाम और मोहम्मद शफीकुल इस्लाम उर्फ मुन्ना को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी के जेवरात, नकदी, पासपोर्ट और ताला तोड़ने के औजार बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि ये दोनों आए थे या इनके साथ कुछ अन्य लोग भी थे। साथ ही एजेंसियां भी नजर बनाए हैं। इसके पासपोर्ट की जांच की जा रही है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों तीन महीने पहले दोनों वाराणसी आए थे। इसके पहले भी दोनों आ चुके हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस खंगाल रही और इतिहास

थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि दोनों बांग्लादेश के चपाय नवाबगंज के निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से एक जोड़ी चांदी के पायल और चेन बरामद की है। इनके पास से 4000 रुपये भी मिले हैं। पुलिस को दो लोहे की सब्बल और पेचकस भी मिले हैं, जिनका उपयोग ताला तोड़ने के लिए किया जाता था। 

आरोपियों के पास से दो एंड्रॉयड और कीपैड मोबाइल फोन के साथ बांग्लादेशी पासपोर्ट भी बरामद हुए हैं। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे भारत घूमने के उद्देश्य से आए थे। पैसे खत्म होने और कोई रोजगार न मिलने के कारण उन्होंने चोरी का रास्ता चुना। आरोपियों ने बताया कि वह दिन में रेकी करते थे।

 रात में ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। उन्होंने 19 अक्तूबर 2026 को अमनपुरी कॉलोनी में एक घर का ताला तोड़कर चोरी की थी। चोरी किए गए कुछ गहनों को बेच चुके हैं। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

सामान चोरी हुआ तो खुद शुरू की चोरी
दोनों बीते 25 सितंबर को बांग्लादेश से कोलकता आए, इसके बाद वाराणसी पहुंचे। वाराणसी में मोहम्मद शफीकुल इस्लाम उर्फ मुन्ना का सामान चोरी हो गया।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सामान चोरी होने के बाद उसके पास कोई रास्ता नहीं था। पैसे भी नहीं थे। ऐसे में वह सारनाथ के फरीदपुर पहुंचा और दोनों ने मिलकर चोरी की। पुलिस को गुमराह करने के लिए दोनों ने बताया कि इलाज के सिलसिले में वह भारत आए थे। आरोपियों के पकड़े जाने से सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हुईं। एटीएस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ की।

विज्ञापन

26 सिंतबर को आए कोलकाता दोनों बीते 25 सितंबर को बांग्लादेश से कोलकता आए यहां से वाराणसी पहुंचे। वाराणसी में मोहम्मद शफीकुल इस्लाम उर्फ मुन्ना का सामान चोरी हो गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सामान चोरी होने के बाद उसके पास कोई रास्ता नहीं था। पैसे भी नहीं थे। ऐसे में वह सारनाथ के फरीदपुर पहुंचा और यहां दोनों ने मिलकर चोरी की। पुलिस को गुमराह करने के लिए दोनों ने बताया कि इलाज के सिलसिले में वह भारत आए थे। आरोपियों के पकड़े जाने से सुरक्षा एजेंसिया सक्रिय हुई। एटीएस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ की।

बांग्लादेशी खबर में जोड़शासन के निर्देश पर पुलिस कर चुकी है सत्यापन कुछ महीने पर शासन के निर्देश पर पुलिस ने बांग्लादेशियों व रोहंगियों के खिलाफ अभियान चलाया था। इस दौरान सत्यापन का काम हुआ था। जो संदिग्ध मिले उनकी जांच कराई गई। शहर में बड़े पैमाने पर कूड़ा बीनने वालों की संख्या है। उनका पुलिस के पास कुछ रिकॉर्ड नहीं है। देर रात शहर में इनको सड़कों पर देखा जा सकता है। ये कहां से हैं कब से है इस बारे में जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को भी नहीं।

दोनों से पुलिस व अन्य एजेंसियों ने पूछताछ की। अन्य जानकारियां जुटाई जा रही है। मामले में विधिक कार्रवाई की गई है। बाकी कार्रवाई प्रचलित है। - राजेश पांडेय, डीसीपी वरुणा जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed