{"_id":"5d1706b48ebc3e3c751f5929","slug":"another-accused-arrested-in-horror-killing-of-couple-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हॉरर किलिंग: मृतका की बहन के भी रंगे थे खून से हाथ, नाखूनों से नोंचा था चेहरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हॉरर किलिंग: मृतका की बहन के भी रंगे थे खून से हाथ, नाखूनों से नोंचा था चेहरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में हुई प्रेमी युगल श्यामवीर और पूजा की हत्या के मामले में मृतका की बहन को भी गिरफ्तार किया गया है। उसे नामजद नहीं कराया गया था। पुलिस की जांच में आया कि पूजा की हत्या में वो भी शामिल थी। उसके भाइयों ने पूजा का गला दबाया, जबकि बहन ने पूजा के चेहरे पर नाखून गाढ़ दिए थे। गिरफ्तार पांचों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।
2 of 5
घटनास्थल पर पुलिस (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों पूजा के पिता मोहनलाल, भाई कमल, चाचा राम निवास, मां मुनीशा, बहन रुमिका हैं। नामजद आरोपियों में हरेंद्र फरार है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में बताया कि पूजा की हत्या गला दबाकर की गई थी जबकि श्यामवीर का मुंह दबाया गया था।
3 of 5
मृतक युवक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पूजा से मिलने के लिए श्यामवीर घर पहुंचा था। इससे पहले पूजा ने फोन किया था। पूजा जैसे ही टार्च लेकर उसके साथ चली, वैसे ही परिवारीजनों ने पकड़ लिया। दोनों को खेत पर ले जाकर मार दिया। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने दोनों के शव पड़े देखे तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गांव में पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
प्रेमी युगल की हत्या के बाद गोरऊ और कछपुरा गांव में दूसरे दिन भी सन्नाटा रहा। पूजा के परिवारीजनों के जेल जाने कर बाद घर पर ताला लटका हुआ है। वहीं गोरऊ में मृतक श्यामवीर के घर पर घटना के बाद से मातम पसरा है।
विज्ञापन
5 of 5
खेत में पड़ा युवती का शव
- फोटो : अमर उजाला
शव घर पहुंचने पर श्यामवीर के घर चीत्कार मच गई। गमगीन माहौल में परिवारीजनों ने उसका अंतिम संस्कार किया। पूजा के परिवारीजन को पुलिस ने हिरासत में ले रखा था। शव आने पर पुलिस परिजनों को लेकर गई। जहां घरवालों ने उसका अंतिम संस्कार किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।