फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की गोली मारकर हत्या, वारदात से पहले बदमाशों ने लूटे थे 50 हजार 

Sat, 29 Jun 2019 08:52 AM IST
देव कश्यप मनोज कुमार शर्मा, अमर उजाला, जेवर
मनोज कुमार शर्मा, अमर उजाला, जेवर Published by: देव कश्यप Updated Sat, 29 Jun 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
salesman shot dead on petrol pump in Jewar, Uttar pradesh
सेल्समैन की हत्या के बाद अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

पेट्रोल पंप पर हुई वारदात से पहले जहांगीरपुर के रखेड़ा निवासी किसान से 50 हजार की लूट हुई थी। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश में जुट गई है कि लूट को अंजाम देने वाले बदमाशों ने ही कहीं बाद में पेट्रोल पंप पर वारदात तो नहीं की थी। पुलिस ने जहांगीरपुर के श्रद्धा फिलिंग स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली है। 



सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक सवार तीन बदमाश पेट्रोल डलवाने के बाद कहासुनी के दौरान सेल्समैन को गोली मारते दिख रहे हैं। हालांकि तीनों बदमाशों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। पुलिस पंप के अलावा जेवर-खुर्जा रोड पर अन्य जगह लगे सीसीटीवी की भी फुटेज जुटा रही है। वहीं, पुलिस को शक है कि जहांगीरपुर थाना क्षेत्र में रखेड़ निवासी किसान को ओवरटेक कर तीन ही बाइक सवार बदमाशों ने 50 हजार की लूट को अंजाम दिया था। किसान से लूट में बदमाशों ने बुलेट बाइक इस्तेमाल की थी, जबकि श्रद्धा फिलिंग स्टेशन जहांगीरपुर पर सेल्समैन को गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाशों की बाइक स्पलेंडर प्लस बताई जा रही है। पुलिस दोनो घटनाओं को जोड़कर भी जांच में जुटी है।

salesman shot dead on petrol pump in Jewar, Uttar pradesh
मृतक संजय मीणा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पेट्रोल पंप पर गनमैन नहीं था मौजूद 
पुलिस के मुताबिक वारदात के वक्त पंप पर पांच कर्मचारी तैनात थे। दो कर्मचारी अंदर आफिस में थे और तीन मशीनों पर। पंप पर गनमैन की मौजूदगी नहीं थी। वारदात के वक्त बाहर तीन सेल्समैन के अलावा कुछ ग्राहक भी थे। गोली चलते ही ग्राहक भी वहां से भाग खड़े हुए। 

सेल्समैन की नहीं है किसी से रंजिश
परिजन ने बताया कि सेल्समैन संजय मीणा परिवार के साथ जहांगीरपुर में ही रहता था, परिवार में दो बेटी व दो बेटे हैं। पंप चालू होने के बाद से ही संजय वहां काम कर रहा था। उसकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी, ग्राहकों से भी बहुत अच्छा व्यवहार था।

salesman shot dead on petrol pump in Jewar, Uttar pradesh
हत्या से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला

चार भाइयों में सबसे बड़ा था संजय
मोहल्ला कुम्हारान निवासी बिन्नामी का पुत्र संजय अपने परिवार में सबसे बड़ा था। उसकी शादी करीब दस साल पूर्व गीता से हुई थी। शादी के बाद संजय के चार बच्चे हैं। बच्चों में संजना, गुंजन, निशांत और लक्ष्य हैं। परिवार में संजय के बाद भूरा 32, कलुआ 28 और अरविंद 24 साल के भाई हैं। सभी भाई छोटी-मोटी नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। चारों के नाम पर करीब 10 बीघा जमीन है। सारा परिवार मिलजुल कर रहता था। संजय की पत्नी गीता ने बताया कि मृतक संजय चार साल से पेट्रोल पंप पर काम कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
salesman shot dead on petrol pump in Jewar, Uttar pradesh
हत्या से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला

छह घंटे तक ग्रामीणों ने दिया धरना , बाजार बंद
वारदात से नाराज लोगों ने पहले पेट्रोल पंप का घेराव किया। शुक्रवार को  दोपहर बाद 3:30 बजे ग्रामीणों ने जहांगीरपुर चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम की स्थिति देख पुलिस ने करीब एक घंटे बाद चौराहे से पहले ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया। उधर हंगामे की स्थिति देख दुकानदारों ने बाजार बंद कर दिया। वहीं ग्रामीण रात 8: 45 तक धरने पर बैठे रहे। रात को अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने  धरना समाप्त कर दिया। ग्रामीण वारदात के खुलासे और पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। 
 

विज्ञापन
salesman shot dead on petrol pump in Jewar, Uttar pradesh
विरोध-प्रदर्शन में शामिल महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विरोध-प्रदर्शन में महिलाओं की संख्या रही ज्यादा 
वारदात के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। धरना प्रदर्शन में पहुंचने वालों में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक थी। जिसकी वजह से आधा दर्जन थानों की पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी देर शाम तक रोड खाली नहीं करा सके।

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि, पेट्रोल पंप पर पैसे के लेन-देन में बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने एक कर्मी को गोली मार दी। अस्पताल ले जाते समय कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed